{"_id":"5958e80b4f1c1b093b8b4c0a","slug":"141498998795-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बूंद पोलियो खुराक पिलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बूंद पोलियो खुराक पिलाई
Updated Sun, 02 Jul 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
नौनिहालों को पोलियो से बचाने के लिए रविवार को प्रतिरक्षण अभियान शुरू किया गया। एडीएम भगवान शरण ने महिला अस्पताल में नवजातों को ड्राप पिलाकर पोलिया बूथ का उद्घाटन किया। अभियान के तहत पांच वर्ष तक के 374821 बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। उद्घाटन के अवसर पर सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने बताया कि रविवार को जो बच्चे अभियान में छूट जाएंगे उन्हें तीन से सात जुलाई तक पोलियो टीमें घर-घर पहुंचकर ड्राप पिलाएंगी।
डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि इस अभियान की सफलता के लिए 279 पर्यवेक्षक तथा 54 सेक्टर पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। घर-घर भ्रमण के लिए कुल 741 टीमों का गठन किया गया है। जिले के कुल 406302 घरों का भ्रमण कर पोलियो की दवा देनी है। डीआईओ डॉ. फखरेयार हुसेन एवं आई खान ने बताया कि पोलियो अभियान में लक्षित बच्चों को ड्राप पिलाने के लिए जिले में 1522 बूथों की स्थापना की गई है। इसके अतिरिक्त कुल 61 ट्रांजिट टीमें एवं 32 मोबाइल टीमों को भी लगाया गया है। इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सीके वर्मा, डॉ. आलोक राय, डॉ. हर्षित, डॉ. हलदार, डॉ. गणेश यादव, एलके पांडेय, एसपी श्रीवास्तव, वीएन मिश्रा, प्रसन्ना पांडेय समेत तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।