{"_id":"60f708488ebc3e79b670a540","slug":"14-block-chiefs-took-oath-of-office-and-secrecy-basti-news-gkp4025959119","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुखों ने ली शपथ, कहा विकास होगी प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुखों ने ली शपथ, कहा विकास होगी प्राथमिकता
विज्ञापन
14 ब्लॉक प्रमुखों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
शपथ के बाद हुई क्षेत्र पंचायत सदस्यों की पहली बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नवनिर्वाचित प्रमुखों ने मंगलवार को समारोहपूर्वक पद व गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक की औपचारिकता पूरी की गई। प्रमुखों ने विकास को अपनी प्राथमिकताएं बताईं और कहा कि वह हरस्तर पर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
सदर ब्लॉक के प्रमुख राकेश श्रीवास्तव को उप जिलाधिकारी सदर पवन जायसवाल ने अटल प्रेक्षागृह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायक सदर दयाराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रूपम मिश्रा, जगदीश शुक्ल, प्रमोद पांडेय, गजेंद्र सिंह, राजेश पाल चौधरी, विवेकानंद मिश्रा, अमृत वर्मा, आशा सिंह, रोली सिंह, सिद्धार्थ शंकर मिश्रा, अंशु सिंह सच्चिदानंद पांडे, नितेश शर्मा, अतुल सिंह, अमरेश पांडे, गोपेश्वर त्रिपाठी, राजन मिश्रा, आशीष गुप्ता, सतेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे। बहादुरपुर प्रतिनिधि के अनुसार बहादुरपुर ब्लॉक परिसर क्षेत्र पंचायत प्रमुख रामकुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अजय सिंह ने दिलाई। शपथ के बाद रामकुमार ने विकास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। मुख्य अतिथि के रूप मौजूद विधायक रवि सोनकर ने बहादुरपुर के विकास पूरे सहयोग करने का भरोसा प्रमुख को दिया। भाजपा नेता कृष्ण कुमार दुबे ने आए लोगों के प्रति आभार प्रकट किया। खंड विकास अधिकारी उमाशंकर सिंह, शैलेंद्र कुमार दुबे, सोनू सिंह, डब्लू सिंह, प्रेमप्रकाश चौधरी, रामगोपाल दुबे, दिनेश चंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे। परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार परशुरामपुर विकास खंड में नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख शांति देवी को बीएसए जगदीश शुक्ल ने शपथ दिलाई। भाजपा के जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला, हरैया के विधायक अजय सिंह, हरिद्वार मिश्र, अनंत कृष्ण पांडे, संजय कुमार उपाध्याय, श्रवण कुमार तिवारी, श्रीश पांडे, घनश्याम शुक्ल, पवन कुमार पांडे, दिनेश प्रताप सिंह, पप्पू सिंह, परमहंस चौधरी, नंदकुमार आदि मौजूद रहे। रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार रुधौली के नव निर्वाचित प्रमुख अनूप कुमार को एसडीएम आनंद सिंह श्रीनेत ने शपथ दिलाई। समारोह में पूर्व विधायक आदित्य विक्रम सिंह ने कहा रुधौली में लोकतंत्र की जीत हुई है। ब्लॉक प्रमुख अनूप कुमार ने विकास खंड में अब केवल विचारों और विकास की लड़ाई होगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र चौधरी, मोहम्मद शकील, खंड विकास अधिकारी विमला चौधरी, ग्राम प्रधान अमरदीप सिंह, मोहम्मद सईद, सोनू मिश्रा आदि मौजूद रहे। भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार रामनगर ब्लॉक सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अमृतपाल कौर ने निर्विरोध निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख यशकांत सिंह को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायक संजय प्रताप जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, अनूप खरे, अरविंद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। सल्टौवा प्रतिनिधि के अनुसार नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख गीता देवी व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव ने शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि विधायक संजय प्रताप जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, भाजपा नेता नागेंद्र शुक्ल, प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत सिंह ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी उसको पूरा हरसंभव पूरा किया जाएगा। इस मौके पर बीडीओ इंद्रपाल सिंह, मृत्युंजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील सिंह, ओमप्रकाश शुक्ल, रामनिवास गिरी, राजकुमार चौरसिया, राकेश उपाध्याय, इंद्रसेन उपाध्याय, चंद्रभान गुप्ता, संजय पांडेय, आशीष आदि मौजूद रहे। कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश निषाद को दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी अनूप सिंह ने शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि के रुप में विधायक चंद्रप्रकाश शुक्ल उपस्थित रहे। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व प्रमुख राम शंकर यादव, शिव प्रसाद तिवारी, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद कुमार उर्फ गिल्लम चौधरी, शिव शंकर शाका, भोला निषाद, मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे। विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक दल सिंगार यादव ने निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह को प्रमुख पद की शपथ दिलाई। क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह ने कहा कि जनता उम्मीदों पर खरा उतरना ही ब्लॉक प्रमुख की प्राथमिकता होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, खंड विकास अधिकारी शैलेश दूबे, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, पूर्व प्रमुख लक्ष्मण सिंह, अरविंद सिंह, नरेंद्र त्रिपाठी चंचल, संतोष शुक्ल आदि मौजूद रहे। गायघाट प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत गायघाट स्थित एक मैरेज हाल में भाजपा समर्थित निर्विरोध निर्वाचित कुदरहा ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अश्वनी तिवारी ने शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि महादेवा विधायक रवि सोनकर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं को लागू कर सभी गांवों का विकास करेंगे। ब्लॉक प्रमुख अनिल दुबे ने कहा दो वर्ष में ब्लॉक को एक मॉडल ब्लॉक बनाएंगे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमसागर तिवारी, ब्रह्मदेव यादव देवा, पंकज शुक्ल, जनार्दन तिवारी, विष्णु दत्त शुक्ला, अभिषेक दुबे, दीपक दुबे आदि ने संबोधित किया। मानिकचंद प्रतिनिधि के अनुसार साऊंघाट ब्लॉक से निर्विरोध निर्वाचित हुए अभिषेक को जिला भूमि संरक्षण अधिकारी सुधाकर चतुर्वेदी ने ब्लॉक परिसर सभागार में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान सदर विधायक दयाराम चौधरी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक गुप्ता, राजकुमार शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य विद्यामणि, रमेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
दुबौलिया में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ शपथ ग्रहण
दुबौलिया। दुबौलिया ब्लॉक में कड़ी सुरक्षा के बीच गीता यादव को पद एवं गोपनीयता की जिला कार्यक्रम अधिकारी सावित्री ने दिलाई। वह सपा के समर्थन से दूसरी बार प्रमुख चुनीं गई हैं। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामप्रसाद चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष महेंद्रनाथ यादव, एमएलसी सनी यादव, राजाराम यादव, कवींद्र चौधरी, बृजेश मिश्र, रन बहादुर यादव, राजेश यादव, अभिषेक यादव, अनिल सिंह कोले, साधु, रमेश यादव, खानन सिंह, बलराम चौधरी आदि मौजूद रहे। नामांकन के दौरान हुए विवाद को देखते हुए रामजानकी मार्ग पर ब्लॉक गेट एवं मंदिर के पास काफी संख्या में पुलिस तैनात रही। क्षेत्राधिकारी आलोक प्रसाद, एसओ विजय सिंह, एसओ हरैया बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी, एसडीएम सुखबीर सिंह, तहसीलदार चंद्रभूषण प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बनकटी में मेवाती देवी ने ली शपथ
बनकटी। ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित समारोह में जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सादुल्लाह खान ने नव निर्वाचित प्रमुख मेवाती देवी को शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र नाथ तिवारी व विशिष्ट अतिथि सदर विधायक दयाराम चौधरी, महादेवा विधायक रवि सोनकर, सुरेंद्र नाथ तिवारी, रघुनाथ सिंह, इं. अरविंद पाल, मनमोहन तिवारी ने दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि जिस तरह से लोगों ने विश्वास किया है, उस पर वह खरा उतरेंगी। इस मौके पर विनय उपाध्याय, ब्रम्हानंद शुक्ला, अश्वनी उपाध्याय, दीवान चंद पटेल, डॉ. अनिल मौर्या, बीडीओ अरुण कुमार पांडेय, रामचंदर चौधरी, सुग्रीव पाल, प्रदीप पांडेय, बबलू दूबे, ओमप्रकाश शुक्ला, चंदन तिवारी, प्रभात मिश्र आदि मौजूद रहे।