{"_id":"5b7da93a42c792465d1d2867","slug":"131534961978-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बनेगा %अटल% चौक: सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बनेगा %अटल% चौक: सांसद
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
शहर में बनेगा अटल चौक: सांसद
24 को घघौवा पुल पहुंचेगी अटल अस्थि कलश यात्रा
25 को विसर्जन में एक मंच पर होंगे सभी दल के लोग
सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर भ्रमण के बाद बस्ती में विर्सजन
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सभी दलों को एक साथ लेकर चलने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थिकलश यात्रा के विसर्जन पर एक मंच पर सभी दलों के नेता 25 अगस्त को होंगे। सांसद हरीश द्विवेदी ने बताया कि सभी को आमंत्रित किया जा रहा है। स्मृति में अटल चौक का निर्माण कराया जाएगा। प्रशासन से वार्ता इसके लिए जल्द ही की जाएगी।
बुधवार को पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता में सांसद हरीश द्विवेदी और पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन कसौधन ने बताया कि लखनऊ से प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सुरेश पासी एवं संगठन के प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी कलश को ग्रहण कर 24 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे जिले की सीमा घघौवा पुल पर पहुंचेंगे। जहां अस्थि कलश पर पुष्पार्चन किया जाएगा। जिसके बाद पटखापुर, विक्रमजोत, छावनी, हर्रैया, महराजगंज, कप्तानगंज, फुटहिया, मनौरी चौराहा, सल्टौवा, सोनहा, भानपुर होते हुए सिद्धार्थनगर जाएगी जहां रात्रि विश्राम के बाद संतकबीरनगर निकल जाएगी। अगले दिन 12 बजे जिले की सीमा मुंडेरवा में प्रवेश करेगी। मुंडेरवा से शास्त्री चौक तक विभिन्न स्थानों पर पुष्पार्चन होगा। दोपहर दो बजे से कुआनो नदी के अमहट तट पर सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा होगी। इसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी एवं कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह शामिल होंगे। सभी दलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व शहर के गणमान्य की मौजूदगी रहेगी। जिला अध्यक्ष ने बताया कि सभी को आमंत्रण कार्ड भेजा जा रहा है। साथ ही फोन से व्यक्तिगत तौर पर भी श्रद्धांजलि सभा के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।