फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   हादसों में आठ कांवड़िये घायल

हादसों में आठ कांवड़िये घायल

Thu, 20 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
हादसों में आठ कांवड़िये घायल
विक्रमजोत/छावनी/कप्तानगंज (बस्ती)। अयोध्या के सरयू पावन तट से जल भरने और जलाभिषेेक के लिए लौटने क्रम में कावंड़ियों की बाइक टकराने से आठ यात्री जख्मी हो गए। सभी को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। दुर्घटनाएं विक्रमजोत, छावनी और कप्तानगंज क्षेत्रों में हुईं।
विज्ञापन

फोरलेन पर जिले की सीमा से लेकर शहर तक डाक बम कावरियों का हूजूम 18 जुलाई से चल रहा है। बृहस्पतिवार को खतमसराय के पास दोपहर करीब तीन बजे दो बाइक से सवार तीन कांवड़ यात्री ओवरटेक में जख्मी हो गए। सभी अयोध्या जल भरने जा रहे थे। घायलों में अवधेश गुप्ता पुत्र गोविन्द निवासी धनघटा, मनीष अग्रवाल निवासी बभनान को गंभीर चोटें आई हैं। चौकी प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने सरकारी वाहन से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। इस दौरान एंबुलेंस की देरी पर कांवड़ियों की भीड़ जुट गई। चौकी प्रभारी ने समझाबुझाकर मामला शांत कराया। दूसरी घटना घघौवा चौकी के केशवपुर के पास संपर्क मार्ग के पास हुई। अयोध्या से जल भरकर ले ज रहे बाइक सवार दयाशंकर पुत्र झिनकान निवासी हर्रैया कस्बा पिकअप की चपेट में आ गए। पिकअप चालाक भाग निकला। घायल दयाशंकर को एनएचआई एंबुलेेंस से सीएचसी हर्रैया भेजा गया। यह घटना हाईवे पर बडे वाहन के प्रतिबंध के बावजूद चले आने से हुई।
विज्ञापन

तीसरी घटना छावनी के नाल्हीपुर गांव के समीप एक ढावे के सामने हुई। बाइक की ठोकर से कांवड़ लेकर जा रहे दीपक तिवारी( 15 वर्ष ) घायल हो गए। एनएचआई के एम्बुलेंस की सहायता से हर्रैया सीएचसी पंहुचाया गया जहां पर उनका इलाज चल रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथी घटना कप्तानगंज क्षेत्र के हाईवे पर खजुहा गांव के पास हुई। सड़क पार कर रहे कांवड़िये को बाइक सवार ने ठोकर मार दी जिससे चार घायल हो गए। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के दक्षिण दरवाजा निवासी मुन्ना सिंह अयोध्या जल भरने जा रहे थे। खजुहा के पास उनकी बाइक खराब हो गई। सड़क पार कर बाइक मिस्त्री का पता करने जा रहे थे कि पीछे से आ रहे सोनहा क्षेत्र के सूरज पुर निवासी रक्षा राम पुत्र भरत की बाइक से चपेट लग गई। मुन्ना सिंह घायल हुए जबकि अनियंत्रित हो गिर जाने से रक्षा राम व उनके साथ बाइक पर बैठे उन्ही के गांव के सुख राम पुत्र झीकन, गुड्डू पुत्र राम सूरत समेत चारों लोग जख्मी हुए हैं। सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर हुआ गंभीर होने के कारण सुख राम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed