फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बिजली संविदाकर्मियों में गुस्सा

बिजली संविदाकर्मियों में गुस्सा

Fri, 07 Jul 2017 11:15 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
बिजली संविदाकर्मियों में गुस्सा
बिजली संविदाकर्मियों ने धरना दिया
विज्ञापन


बस्ती।
विद्युत संविदा कर्मचारियों ने विभाग और ठेकेदार पर शोषण का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को धरना दिया। आरोप लगाया कि भुगतान नहीं होने की शिकायत पर सिर्फ संविदाकार को नोटिस दिया जाता है लेकिन अन्य कार्रवाई नहीं की जाती।
अधीक्षण अभियंता (विद्युत वितरण) मंडल कार्यालय परिसर में धरने में अशर्फी लाल ने कहा कि विभाग में संविदा मजदूरों के साथ संविदाकार एवं विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से शोषण किया जा रहा है। एक ही मंडल में एवं एक ही खंड में अलग-अलग संविदाकार अलग-अलग वेतन भुगतान कर रहा है वह भी नियमानुसार नहीं। अधिशासी अभियंता से शिकायत करने पर नोटिस दे दिया जात है यदि एक हफ्ते में भुगतान नहीं हुआ तो एफआईआर कराई जाएगी लेकिन कार्रवाई नहीं की जाती है। भुगतान के मुद्दे पर संविदाकर्मी शिवराम यादव से अभद्रता की गई। नगर क्षेत्र में छह माह से भुगतान नहीं किया गया। सल्टौआ उपकेंद्र पर मजदूरों ने वेतन मांगा तो संविदाकर्मी को हटा दिया गया। कई उपकेंद्र हैं, जहां पर रसीद काटने वाला स्टाफ नहीं है। कलवारी के संविदा मजदूरों को खुदरा पैसे देकर रकम हड़प ली गई। वेतन विवरण मांगने पर अधिशासी अभियंता उपलब्ध कराने में असमर्थ रहे। वीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि नए टेंडर में एक गैंग ही कम कर दिया गया। सालिक राम चौधरी ने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने का आश्वासन दिया गया लेकिन बढ़ाया नहीं। इस दौरान वीरेंद्र पांडेय, शैलेष यादव, राकेश कुमार मिश्रा, प्रवीन कुमार, दिनेश दुबे, जगदंबा प्रसाद, शिवराम यादव, अनुराग चौधरी, वीरेंद्र मिश्र, चंद्र प्रकाश, परशुराम, विजय चौधरी, अमरनाथ समेत तमाम संविदाकर्मी और मजदूर मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिजली विभाग के तीन जेई को मिला प्रमोशन
बस्ती। शहर के विद्युत विभाग के तीन अवर अभियंताओं को उनकी मेहनत का तोहफा प्रमोशन के रूप में मिला है। विभाग ने इन तीनों को एसडीओ के पद पर पदोन्नति की है। यह सभी पिछले आठ साल से शहर में जेई के पद पर तैनात रहे। जिन अवर अभियंताओं का एसडीओ के पद पर प्रमोशन हुआ, उनमें गिदही पॉवर हाउस में तैनात विनय कुमार मल्ल, प्लास्टिक कांप्लेक्स क्षेत्र में तैनात रमेश सिंह और पुरानी बस्ती क्षेत्र का कार्य देख रहे जेई राकेश उपाध्याय के नाम शामिल हैं। इनके प्रमोशन होने पर चीफ इंजीनियर सीपी गुप्त, एसई निसार अहमद, एसई एके राय, एक्सईएन एके सिंह, एक्सईएन वीके मिश्र, एसडीओ मनोज कुमार सिंह, फखरे आलम, अतुल शुक्ल, रामचंद्र चौधरी और अभिषेक सहित अन्य ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed