{"_id":"5945129b4f1c1b2c138b47b5","slug":"131497698971-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव में नहीं मिल रहे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव में नहीं मिल रहे प्रत्याशी
Updated Sat, 17 Jun 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर ब्लॉक में उपचुनाव के लिए अभी हलचल शुरू ही नहीं हुई है। ग्राम प्रधान की मौत से रिक्त लोढ़वा सीट पर एक जुलाई को चुनाव होने हैं। लेकिन शनिवार तक किसी ने भी पर्चा नहीं खरीदा।
लोढवा ग्राम सभा में प्रधान के अलावा ब्लॉक क्षेत्र में बीडीसी व सदस्यों के कई स्थान रिक्त हैं। इसके लिए नामांकन पत्र मिलने लगे हैं। दो दिन बीतने के बाद भी किसी भी पद के लिए किसी ने अभी तक नामांकन फार्म नहीं खरीदा है। इस बाबत आरओ साहबदीन व एआरओ अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि ग्राम प्रधान के लिए लोढवा, बीडीसी पद के लिए परसाखुर्द बुजुर्ग, दरियापुर जंगल प्रथम व सदस्य पद के लिए ग्राम पंचायत भीवापार के वार्ड संख्या एक व नौ, जमोहना में वार्ड संख्या छह, नरकटहा के वार्ड संख्या नौ, उकडा के वार्ड संख्या 10 व11, टडौठी के वार्ड संख्या पांच व आदमपुर में वार्ड संख्या 13 के लिए चुनाव कराया जाना है। नामांकन पत्रों की बिक्री 20 जून तक होगी। जबकि 22 जून को पर्चे की जांच तथा दो दिन बाद 24 को नाम वापसी व चुनाव चिन्ह वितरित किया जाएगा। एक जुलाई को मतदान होगा जबकि तीन जुलाई को परिणाम घोषित किए जाएंगे।