फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   131 wins battle with Corona, 29 new infected found

कोरोना से 131 ने जीती जंग, 29 नए संक्रमित मिले

Tue, 25 May 2021 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
131 wins battle with Corona, 29 new infected found
कोरोना से 131 ने जीती जंग, 29 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ कम होने लगा है। एक दिन पहले महज 34 पॉजिटिव केस आने के बाद मंगलवार को इसमें और कमी आ गई। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 29 नए संक्रमित मिले हैं।
वहीं पहले से संक्रमित 131 की रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। मरीजों की संख्या घटने के कारण जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 532 हो गई है। दूसरी ओर मंगलवार को ओपेक चिकित्सालय कैली में इलाज के दौरान कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस प्रकार जिले में अब तक कोरोना से 304 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनूप कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों को देखते हुए नमूना एकत्रित किया जा रहा है। गांव-गांव टीम लगाकर बाहर से आने वाले लोगों के भी नमूने लिए जा रहे हैं। गंभीर मरीजों के लिए ओपेक चिकित्सालय कैली में व्यवस्था है, जबकि सामान्य कोरोना मरीजों के लिए लेबल-वन के दो अस्पताल बनाए गए हैं। यहां उन पॉजिटिव मरीजों को रखा जाता है, जिनके घर में होम आइसोलेशन की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक 494540 नमूने एकत्रित किए गए हैं। इनमें से 489544 की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें से 478076 नमूने निगेटिव पाए गए, जबकि 11468 पॉजिटिव केस हैं। जिले में 532 एक्टिव केस हैं। 4996 नमूनों के परिणाम का इंतजार है, जबकि अब तक 10551 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed