{"_id":"58e2884b4f1c1bf0125b4217","slug":"13-transfered-wit-dubaulia-so","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबौलिया थानेदार सहित 13 का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुबौलिया थानेदार सहित 13 का तबादला
basti
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। लंबे समय के बाद जिला पुलिस में मामूली फेरबदल करते हुए एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने दुबौलिया के थानेदार सलीमुज्जफर को हटाकर उनकी जगह गैर जिले से आकर वेटिंग में पड़े सतानंद पांडेय को तैनात किया है। असनहरा चौकी इंचार्ज मानसिंह यादव को कर्तव्यों में लापरवाही बरतने के कारण लाइन हाजिर कर दिए गए। एसपी ने बताया कि कानून व्यवस्था को चुस्त- दुरुस्त रखने के लिए यह तबादले आवश्यक थे।
दुबौलिया से हटाए गए प्रभारी निरीक्षक को क्राइम ब्रांच में पोस्ट किया गया है, जबकि असनहरा चौकी पर प्रभारी के तौर पर संतोष मिश्र को तैनात किया है। इसी क्रम में एसआई विजय प्रताप यादव प्रभारी चौकी जेल गेट को हटाकर सोनहा भेजा गया है, उनकी जगह लाइन से अरविंद यादव को जेल गेट चौकी इंचार्ज बनाया गया है। टिनिच चौकी इंचार्ज एसआई जयप्रकाश दुबे को छावनी थाने के विक्रमजोत चौकी पर तैनात किया गया है। जबकि एसआई संजय शाही को सोनहा थाने से खजौला चौकी इंचार्ज बनाया है। विक्रमजोत चौकी इंचार्ज राम प्रकाश यादव को प्रभारी चौकी कुदरहा थाना लालगंज पर तैनात किया गया है। वहां तैनात रहे अनिल सिंह को कोतवाली के रौता चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। रौता से इजहार खां को थाना हर्रैया भेजा गया है। पुलिस लाइन से ऋतुंजय यादव को प्रभारी चौकी टिनिच और खजौला चौकी पर तैनात रहे एचसीपी अमरनाथ यादव को मुंडेरवा थाने पर तैनात कर दिया गया है। जल्द ही कई अन्य थानेदारों में फेरबदल हो सकती है।