फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   13 revenue cases came, not even one was resolved

Basti News: राजस्व के 13 मामले आए निस्तारण एक का भी नहीं

Sun, 15 Dec 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 15 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
13 revenue cases came, not even one was resolved
समाधान दिवस पर लोगाें की समस्या सुनते डीएम रवीश गुप्ता व एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना परिसर में शनिवार को समाधान दिवस की अध्यक्षता करने के लिए पहुंचे डीएम रवीश गुप्ता व एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी के सामने फरियादियों का तांता लग गया। दोनों अफसरों ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान राजस्व के 13 मामले आए। मगर, निस्तारण एक का भी नहीं हो पाया।
डीएम ने समाधान दिवस पर मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि सभी शिकायतों की मौके पर जाकर जांच करते हुए समय अवधि के भीतर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि समस्याअों के निस्तारण में गुणवत्ता का पूरा ख्याल रखा जाए। इसमें लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

समाधान दिवस में थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह, फुटहिया चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी, उपेंद्र शर्मा, समरजीत यादव, लेखपाल सुरेंद्र सिंह, दिनेश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी संवाद के अनुसार, थाने पर क्षेत्राधिकारी हर्रैया संजय सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। 27 प्रर्थना पत्र आए, सभी राजस्व से संबंधित थे।
छह मामलों का निस्तारण मौके किया गया। शेष पर निस्तारण के लिए टीम बनाई गई है। समाधान दिवस में थाना प्रभारी विजय कुमार दूबे के अलावा पुलिस व राजस्व के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वाल्टरगंज संवाद के अनुसार, थाना परिसर में शनिवार को नायब तहसीलदार भानपुर पूजा वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में एक भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित 14 मामले पंजीकृत हुए, लेकिन सभी मामले जांच की प्रक्रिया में लंबित रह गए।

प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया कि सभी मामलों के लिए टीम गठित कर दी गई है। इस मौके पर चौकी प्रभारी गनेशपुर चंद्र प्रकाश यादव, प्रदीप सिंह, हजारी प्रसाद भास्कर, बेचन यादव,सर्वोदय पांडेय,साहब प्रसाद आदि मौजूद रहे।ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed