फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सूबे के आर्थिक उन्नति का खाका खींच गए नितिन गड़करी

सूबे के आर्थिक उन्नति का खाका खींच गए नितिन गड़करी

Wed, 10 Oct 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सूबे के आर्थिक उन्नति का खाका खींच गए नितिन गड़करी
सूबे के आर्थिक उन्नति का खाका खींच गए केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन

गन्ना किसानों को उत्पाद के बेहतर लाभ का दिया मंत्र
केंद्र सरकार की भविष्य की योजनाओं की गिनाई फेहरिस्त
नीरज श्रीवास्तव
बस्ती। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने माइक हाथ में लेते ही सूबे की आर्थिक उन्नति का खाका जनता के सामने रखा। उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार को भी गडकरी ने जल मार्ग से जोड़ व्यावसायिक उन्नति की राह दिखाई। करीब 22 मिनट के उद्बोधन में गडकरी ने सूबे के गन्ना किसान, पेट्रो उत्पादों की महंगाई व रोजगार जैसे गंभीर मुद्दों को अगले पांच वर्षों में पूरी तरह समाप्त करने की बात कही।

मंगलवार को आयोजित शिलान्यास समारोह में भीड़ से किसान पीजी कॉलेज का परिसर खचाखच था। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्य नाथ के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज मार्ग, पोत परिवहन, जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने जनता की नब्ज टटोली। गन्ना किसानों की दुर्दशा, बंद होती चीनी मिलें और बढ़ते पेट्रोल तथा डीजल मूल्य के अलावा पूर्वांचल की बेरोजगारी पर सीधा प्रहार किया। गन्ना किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के केंद्रीय सरकार की भविष्य की योजनाओं का खाका खींचा। बोले किसानों के गन्ने से शीरा, जिससे एथनॉल और बगास से बिजली का उत्पादन भविष्य में होगा। इसके प्रस्ताव का भी गडकरी ने खुलासा किया। बोले, कंपनियों से बात की गई है। इन कंपनियों को स्पष्ट रूप से बता दिया गया है कि वे अब एथनॉल से संचालित होने वाले वाहन डिजाइन करें। योगी आदित्य नाथ की ओर मुखातिब हो बोले सूबे के परिवहन निगम की बसों को भी ऐसे डिजाइन किया जाए, ताकि वे एथनॉल से संचालित हों। यह एथनॉल किसानों के गन्ना से निकलने वाले शीरे से तैयार होगा। कहा कि गंगा के कचरे से बॉयो डाइजेस्टर बनाकर उसका प्रयोग भी ईंधन के रूप में किया जाएगा। केंद्र और राज्य की सरकार को राष्ट्रीय हित वाली सरकार करार देते हुए कहा कि विकास का जो खाका भाजपा सरकार ने खींचा है, वह जहां पेट्रो उत्पाद की जरूरतों को समाप्त कर देगा, वहीं, सूबे का गन्ना किसान आर्थिक रूप से मजबूत होगा। देश के विकास के लिए उद्योग और खेती महत्वपूर्ण है। इसके लिए चार महत्वपूर्ण माध्यम बिजली, सड़क, पानी व संचार साधनों के विकास के पथ पर केंद्र सरकार लगातार नए प्रयोग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed