फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सपा, बसपा को नहीं थी विकास की चिंता: नीतू

सपा, बसपा को नहीं थी विकास की चिंता: नीतू

Sun, 08 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
सपा, बसपा को नहीं थी विकास की चिंता: नीतू
फोटो
विज्ञापन

सपा, बसपा को नहीं थी विकास की चिंता: नीतू
महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री का जगह जगह हुआ स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार बस्ती पहुुंची नीतू सिंह ने सपा और बसपा पर निशाना साधा। कहा कि इनके कार्य काल में विकास बाधित था। भाजपा सरकार में अब महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिल गई है। ढिबरी की जगह विद्युत बल्ब हैं।
रविवार सुबह फोरलेन स्थित जिले की सीमा पर पहुंचते ही भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। छावनी, हर्रैया, कप्तानगंज, फुटहिया और पार्टी कार्यालय में स्वागत से उत्साहित प्रदेश मंत्री नीतू सिंह ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के मिशन में महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। महिला मोर्चा के भरपूर समर्थन का विश्वास दिलाया। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि नीतू सिंह ने पार्टी हित में जो संघर्ष किया है, उसका परिणाम है कि उन्हें पार्टी हाईकमान ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा, नीरज पाण्डेय, नीलम श्रीवास्तव, दिव्या त्रिपाठी, बिन्दु यादव, राधा अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, नगरपालिका की चेयरमैन के प्रतिनिधि व वरिष्ठ नेता पुष्कर मिश्र ने समर्थकों सहित कम्पनीबाग, गांधीनगर में स्वागत किया। यहां कार्यकर्ताओं से प्रदेश मंत्री ने कहा कि महिलाओं का सम्मान भाजपा में ही सुरक्षित है। महिला हितों, उन्हें उद्यमी बनाने, उनकी सुरक्षा के लिये प्रदेश सरकार निरन्तर प्रयत्नशील है। पुष्कर मिश्र ने कहा कि निश्चित रूप से पार्टी ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है उस पर वे खरी उतरेंगी। इस मौके पर गजेन्द्र सिंह, गोपाल मद्धेशिया, सतीश सोनकर, सन्तोष शुक्ल, ओम प्रकाश मिश्र ‘पप्पू भैया’ संजय उपाध्याय, गोपाल चौरसिया, महेन्द्र शंकर, रामधनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed