फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कलवारी को पांचवा तहसील बनाने की तैयारी

कलवारी को पांचवा तहसील बनाने की तैयारी

Thu, 22 Jun 2017 06:07 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
कलवारी को पांचवा तहसील बनाने की तैयारी
बस्ती। महादेवा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रवि सोनकर ने सीएम योगी से कलवारी को तहसील बनाने की मांग की है। इस पर सीएम के विशेष सचिव अजय कुमार सिंह ने डीएम से रिपोर्ट मांगी है। इस पर डीएम अरविंद सिंह ने कार्रवाई करने के लिए संबंधित को लिखा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में विधायक रवि सोनकर ने क्षेत्र के पिछड़ेपन का हवाला देते हुए कहा कि यहां के लोंगो का मुख्य व्यवसाय कृषि है, यह क्षेत्र सदर तहसील में आता है। सदर तहसील की दूरी अधिक होने के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसमें अधिकतर गरीब तबके के लोग रहते हैं, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इससे गरीबों का समय और धन दोनों का नुकसान हो रहा है। कई ऐसे हैं जिनके पास जिला मुख्यालय जाने के लिए किराया तक नहीं रहता और वह कर्ज लेकर अपनी बात कहने जाते हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री से जनहित को देखते हुए कलवारी या पाऊं को तहसील बनाने की मांग की है। विधायक ने बताया कि वह कलवारी को तहसील बनाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। बताया कि वह इस मामले को विधानसभा में भी उठा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed