{"_id":"6aac3e78ca8aef1685009257","slug":"1125-panchayat-assistants-to-benefit-from-the-increased-honorarium-basti-news-c-207-1-bst1005-167099-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 1125 पंचायत सहायकों को मिलेगा बढ़े मानदेय का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 1125 पंचायत सहायकों को मिलेगा बढ़े मानदेय का लाभ
विज्ञापन
बस्ती। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे पंचायत सहायकों को सरकार के फैसले से राहत मिली है। जिले की 1125 ग्राम पंचायतों में कार्यरत पंचायत सहायकों को अब बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलेगा। सरकार ने पंचायत सहायकों के मानदेय में तीन हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। हालांकि, पंचायत सहायकों ने इसे अपर्याप्त बताते हुए काम के अनुरूप कम से कम 18 हजार रुपये मासिक मानदेय देने की मांग की है।
पंचायत सहायकों का कहना है कि ग्राम पंचायतों में प्रशासनिक और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी उनके पास है। इसके बावजूद अब तक उन्हें छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा था। महंगाई के दौर में यह राशि परिवार के भरण-पोषण के लिए पर्याप्त नहीं है। सरकार की ओर से अब मानदेय बढ़ाकर नौ हजार रुपये किए जाने का निर्णय लिया गया है।
पंचायत सहायकों ने शासन से मांग की है कि उनका मानदेय उत्तर प्रदेश शासन की ओर से निर्धारित कुशल श्रमिकों के न्यूनतम वेतन के बराबर किया जाए। साथ ही अनुबंध व्यवस्था समाप्त कर सेवा स्थायी करने, विवाह के बाद महिला पंचायत सहायकों के स्थानांतरण एवं समायोजन की नीति लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन
इसके अलावा पंचायत सहायकों और उनके परिवार के सदस्यों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने तथा ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी के रिक्त पदों पर भर्ती में पंचायत सहायकों को 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग भी की गई है।
जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर ने बताया कि जिले की 1187 ग्राम पंचायतों में से 1125 में पंचायत सहायक कार्यरत हैं। सभी पात्र पंचायत सहायकों को बढ़े हुए मानदेय का लाभ मिलेगा। शासनादेश जारी होने के बाद यह व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी।