फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   11215 people vaccinated

जिले में 336 बूथों पर 11215 को लगी कोविडरोधी वैक्सीन

Fri, 31 Dec 2021 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
11215 people vaccinated
जिले में 336 बूथों पर 11215 को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना टीकाकरण में शुक्रवार को 336 टीकाकरण बूथों पर अभियान चलाया गया। 11215 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की डोज दी गई। कुल 33 हजार टीका लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सभी सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों पर अभियान चला। गांवों में टीकाकरण के लिए टीम पहुंची और वैक्सीन न लगवाने वालों को प्रेरित कर टीका लगवाया। बूथ पर ही पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है।

वहीं, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। शहर में अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया के नेतृत्व में कई स्थानों पर शिविर के माध्यम से वैक्सीनेशन कार्य हुआ। महिला अस्पताल में 424 लोगों को कोविशील्ड और 40 लोगों को को-वैक्सीन, जिला अस्पताल में 142 को कोविशील्ड और 161 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। शहर के कई स्थानों पर चार नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) के जरिए टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में 2391479 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed