फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो बस्ती महोत्सव: थीम सांग का ऑडियो-वीडियो जारी

फोटो बस्ती महोत्सव: थीम सांग का ऑडियो-वीडियो जारी

Tue, 22 Jan 2019 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो  बस्ती महोत्सव: थीम सांग का ऑडियो-वीडियो जारी
फोटो
विज्ञापन

बस्ती महोत्सव: थीम सांग का ऑडियो-वीडियो जारी
28 को सीएम करेंगे उद्घाटन, तीन को कैबिनेट मंत्री समापन
दो बजे मखौड़ा धाम में, तीन बजे जीआईसी पहुंचेंगे सीएम
पहली बार आयोजित हो रहा जीआईसी में भव्य बस्ती महोत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। मंडल मुख्यालय पर अपने तरह के अनूठे बस्ती महोत्सव के थीम सांग का ऑडियो और वीडियो जारी किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष/डीएम डॉ. राजशेखर ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में ऑडियो-वीडियो जारी किया। सीडीओ अरविंद पांडेय एवं एडीएम रमेश चंद्र के साथ डीएम ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 28 जनवरी को अपराह्न तीन बजे सीएम योगी आदित्यनाथ बस्ती महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। तीन फरवरी को प्रदेश सरकार के मंत्रीगण (पर्यटन, सूचना एवं पशु पालन मंत्री) समापन करेंगे।
पत्रकारों से बातचीत में अफसरों ने बताया कि डीएम, सीएम पहले अपराह्न दो बजे मनोरमा कायाकल्प सफाई अभियान का शुभारंभ करने मखौड़ा धाम पहुंचेंगे। इसके साथ ही जिले भर में अभियान शुरू हो जाएगा। तीन बजे जीआईसी पहुंचकर महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। आयोजन के औचित्य का जिक्र करते हुए राजशेखर ने कहा कि जिले की पौराणिक व बौद्धिक के साथ-साथ कला एवं सांस्कृतिक खूबियों को प्रादेशिक व राष्ट्रीय फलक पर प्रदर्शित करने का बड़ा अवसर होगा। पूर्वांचल के बाकी जिलों की अपेक्षा ज्यादा बड़े बस्ती जनपद में कतिपय कारणों से ऐसा कोई बड़ा आयोजन नहीं किया गया, जिसमें जिले के लोगों को स्वस्थ मनोरंजन के साथ ही अपनी विशेषताओं से रूबरू होने का अवसर मिलता। जिला प्रशासन ने आयोजन समिति का गठन कर भव्य महोत्सव का तानाबाना बुना है। जिसमें पूरे जिले की सहभागिता है। इससे पहले 17 जनवरी को कमिश्नर एवं डीएम ने लोगो और पोस्टर जारी किया था।
विज्ञापन


बस्ती महोत्सव का समय
28 जनवरी को उद्घाटन समारोह के दिन पं. जयकिशन महाराज का कथक नृत्य और कल्पना पटवारी का लोक गायन भोजपुरी नाइट का कार्यक्रम होगा। 29 जनवरी मंगलवार को हास्य कवि सम्मेलन एवं पारंपरिक वेशभूषा का फैशन शो आयोजित किया जाएगा। इसमें पद्मश्री सुनील जोगी एवं सोनिया, दिवाकर और अंकिता का एक्रो ट्रायो का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 जनवरी बुधवार को शेड्स ऑफ गांधी, प्रेम प्रकाश दूबे (मुंबई) की श्रद्धांजलि: गॉंधी एक यात्रा विषय पर आधारित सैंड आर्ट के कलाकार सर्वम पटेल की प्रस्तुति देखने का अवसर प्राप्त होगा। 31 जनवरी, पहली और दूसरी फरवरी को विभिन्न स्टालों पर अनोखे उत्पादों की प्रदर्शनी एवं अन्य स्टेज शो, डिबेट आदि चलता रहेगा। समापन तीन फरवरी को होगा।


स्टालों पर होंगे अनोखे खानपान
खान-पान के स्टाल के साथ फन जोन में विभिन्न प्रकार के झूलों का भी प्रबंधन महोत्सव समिति की ओर से किया जाएगा। मुख्य आकर्षण युवा कार्यशाला, खेल कूद, चित्रकला, रंगोली, टैलेंट हंट जो प्रतिदिन सुबह सात से आठ बजे तक चलेगा। योगाभ्यास के अलावा कवि सम्मेलन एवं संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed