{"_id":"5ba29066867a557fe732bb71","slug":"111537380454-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के 5604 घरों में शुद्ध पानी देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के 5604 घरों में शुद्ध पानी देने की तैयारी
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के 5604 घरों में शुद्ध पानी देने की तैयारी
शहर के विभिन्न मोहल्लों में बिछेगी 48 किलोमीटर पाइप लाइन
पानी के लिए पांच ट्यूबवेल व सात ओवरहेड टैंक निर्माण की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शहरी क्षेत्र में जलकल 5604 नए घरों में शुद्ध पानी देने की तैैयारी में जुटा है। इसके लिए सर्वे का कार्य तो पूरा हो चुका है, मगर अब भी तमाम औपचारिकताएं बाकी हैं। शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के लिए पांच नए ट्यूबवेल व सात ओवरहेड टैंक निर्माण के अलावा 48 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। जल निगम के माध्यम से तैयार की गई इस योजना को अमली जामा पहनाने के लिए प्रथम चरण की तैयारी पूरी हो चुकी है। अब सब कुछ ओके होने के बाद डीपीआर बनाकर शासन की मंजूरी को भेजने की तैयारी चल रही है।
शहर को पालिका ने अमृत योजना में शामिल किया है। इस योजना के तहत शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की योजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब तक जमीन के अभाव में लटकी इस योजना का प्रथम चरण मंगलवार को पूरा हो गया। शहर के अमहट, कटरा, आवास विकास कॉलोनी, अस्पताल के निकट व राजा बाजार में पांच ट्यूबवेल स्थापित करने के लिए 100 वर्ग मीटर प्रति ट्यूबवेल जमीन की तलाश पालिका ने पूरी करा दी है। इन्हीं ट्यूबवेलों के साथ ओवरहेड टैंक का भी निर्माण कराया जाएगा।
अवर अभियंता जल निगम सुशील सिंह ने बताया कि प्रथम चरण का कार्य पूरा हो चुका है। जमीन की तलाश पूरी कर ली गई है। इस पर जिला प्रशासन की मुहर लगने के बाद डीपीआर तैयार होगा। इसे शासन को भेजा जाएगा। शासन की मंजूरी के बाद काम शुरू हो जाएगा। कहा कि इसमें कितना समय लगेगा। यह कह पाना मुश्किल है, मगर योजना धरातल पर उतरी तो तय मानिए कि शहर के पानी की जरूरत पूरी हो जाएगी। पालिका के ईओ डॉ. मणि भूषण त्रिपाठी ने कहा कि अमृत योजना में जल निगम को जलापूर्ति व्यवस्था के लिए संसाधनों को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी दी गई है। पालिका ने जरूरत के मुताबिक जमीन उपलब्ध करा दिया है। शेष कार्य जल निगम करेगा।