फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   जबरन गेट नहीं खोलने पर दबंगों दौड़ाया

जबरन गेट नहीं खोलने पर दबंगों दौड़ाया

Mon, 09 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
जबरन गेट नहीं खोलने पर दबंगों दौड़ाया
जबरन गेट नहीं खोलने पर दबंगों दौड़ाया
विज्ञापन

गेटमैन ने केबिन के अंदर घुसकर बचाई जान
आरपीएफ ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के गौर और टिनिच रेलवे स्टेशन के बीच गेट संख्या 210 सी पर तैनात गेटमैन को दबंगों ने दौड़ा लिया। गेट नहीं खोलने से गुस्साए मनबढ़ों से बचने के लिए किसी तरह केबिन बंद कर खुद की जान बचाई। केस दर्ज कर आरपीएफ मामले की जांच शुरू कर दी है।

अप और डाउन रेलवे ट्रैक पर दोनों तरफ से ट्रेनों का लाइन क्लियर हो चुका था। खजुहा गांव के पास स्थित गेट संख्या 210 सी पर तैनात गेटमैन मिथिलेश कुमार पर कुछ मनबढ़ जबरन गेट खोलने का दबाव बनाने लगे। आरपीएफ एवं स्थानीय पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में मिथिलेश ने बताया है कि खजुहा के ही दीपक कुमार कुछ लोगों संग आए और बदसलूकी करते हुए जबरन गेट खुलवाने का प्रयास करने लगे। गेट न खोलने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। कुछ ही समय में ट्रेन गेट से पास होने वाली थी। दोनों तरफ से ट्रेनों का संकेत हो चुका था। बताया कि ट्रेन के जाने के बाद ही गेट खोल सकता हूं। इससे खफा दीपक बदसलूकी करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। केबिन के अंदर घुस कर अपनी जान बचाई। आरपीएफ इंस्पेक्टर बस्ती नरेंद्र यादव ने बताया कि गेटमैन की तहरीर पर दीपक कुमार के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही उसकी गिरफ्तारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed