{"_id":"597b7ddb4f1c1ba1438b46ad","slug":"111501265371-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने जांचे हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य ने जांचे हालात
Updated Fri, 28 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विक्रमजोत (बस्ती)। शासन की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने की पहल तेज हो गई है। सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा की पहल के बाद शुक्रवार को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. ओपी तिवारी भी स्वास्थ्य केंद्रों की जांच के लिए निकले। वे सीधे सीएचसी विक्रमजोत जा धमके। यहां हालातों का जायजा लेनेे के बाद वे आवश्यक दिशा निर्देश दे वापस लौट आए।
सीएचसी पर सुबह साढ़े दस बजे जेडी हेल्थ डॉ. तिवारी मय दल-बल पहुंच गए। यहां केंद्र पर ओपीडी, विद्युत व्यवस्था, मशीनों का संचलन सफाई और दवाओं की उपलब्धता जांची। बारी-बारी से जांच पड़ताल के बाद मिली खामियों पर जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि वे व्यवस्थागत खामियों को तत्काल दूर कर लें, जिससे गांव के हर पीड़ित को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। डा. तिवारी ने डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों की समय से उपस्थिति पर ध्यान देने का निर्देश दिया। करीब घंटा भर जांच पड़ताल के बाद सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त करने का निर्देश जेडी ने दिया है।