{"_id":"5954f38e4f1c1b60598b4629","slug":"111498739598-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आला अफसरों ने देखी कारागार की अव्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आला अफसरों ने देखी कारागार की अव्यवस्था
Updated Thu, 29 Jun 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
त्रैमासिक निरीक्षण के क्रम में बृहस्पतिवार को आला अधिकारियों का अमला जिला कारागार पहुंचा। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार पुंडीर, डीएम अरविंद कुमार सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने जेल के भीतर की सारी व्यवस्था और सफाई का जायजा लिया। इस दौरान बैरकों में कोई आपत्तिजनक वस्तुएं न पाए जाने से जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। हालांकि गर्मी के चलते होने वाली समस्याओं को लेकर डीएम ने हिदायत दी।
दोपहर करीब 12.30 बजे पहुंचे अधिकारियों के निर्देश पर बैरकों की सघन तलाशी ली गई। भोजनालय में रखे खाद्यान्न की गुणवत्ता और रख-रखाव में सुधार का नसीहत दी। महिला बैरक में बंदी महिलाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान जेलर बीके मिश्र व अन्य सभी डिप्टी जेलर व अन्य मौजूद रहे।