फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   मस्टरोल बनाने में रूचि नहीं ले रहे बीडीओ

मस्टरोल बनाने में रूचि नहीं ले रहे बीडीओ

Wed, 21 Jun 2017 08:07 PM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
मस्टरोल बनाने में रूचि नहीं ले रहे बीडीओ
मनरेगा उपायुक्त का बीडीओ को नोटिस
विज्ञापन

मस्टरोल बनाने में रुचि नहीं ले रहे बीडीओ
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का हाल
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में लाभार्थियों के कार्य करने के बावजूद उन्हें मजदूरी नहीं मिल रही। बीडीओ की ओर से मस्टरोल ही फीड नहीं किया जा रहा है जबकि 410 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त तक जारी हो चुकी है। इसे लेकर मनरेगा उपायुक्त ने सभी बीडीओ को नोटिस जारी किया है।

नियमानुसार इस योजना में जिस व्यक्ति के नाम आवास आवंटित होता है, उसे आवास निर्माण में मजदूरी करने की भी छूट दी गई। एक आवास निर्माण में सरकार 90 दिन की मजदूूरी का भुगतान लाभार्थी को करती है। सरकार इसके लिए लाभार्थी के खाते में प्रतिदिन 175 रुपये की दर से मजदूरी का भुगतान करती है ताकि लाभार्थी को इसी बहाने आर्थिक लाभ हो सके। इसके तहत एक लाभार्थी को सरकार 15,750 रुपये अतिरिक्त मजदूरी के रूप में देती है। मनरेगा आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 10476 आवासविहीन को आवास उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इस योजना में सरकार एक आवास के निर्माण पर तीन किस्तों में एक लाख 20 हजार रुपये देती है। प्रथम किस्त के रूप में 6775 लाभार्थियों के खाते में प्रति लाभार्थी 40 हजार रुपये की दर से भेजा चुका है। इनमें 410 लाभार्थियों को द्वितीय किस्त के रूप और 40 हजार्र भेजा गया। बताया कि द्वितीय किस्त जारी होने बाद बीडीओ का मस्टरोल जारी कर देना चाहिए, मगर जारी नहीं किया गया। इसके लिए सभी बीडीओ को नोटिस जारी किया गया है। बताया कि संज्ञान में आया है कि कई ऐसे लाभार्थी हैं, जिसने बैंक से धन तो निकाल लिया मगर नींव नहीं खोदवाई। बिना नींव खोदवाए मस्टरोल नहीं निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed