{"_id":"594279f04f1c1b5f1a8b4681","slug":"111497528816-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों से शिक्षण कार्य ही लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों से शिक्षण कार्य ही लेने की मांग
Updated Thu, 15 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ ने बृहस्पतिवार को 11 मांगों का ज्ञापन डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा। शिक्षकों ने गुणवत्ता के लिए सिर्फ शैक्षिक कार्य ही लिए जाने की मांग की है।
कलक्ट्रेट कैंपस में जिला अध्यक्ष अल्पना यादव के नेतृत्व में जुटे शिक्षकों ने मध्याह्न भोजन, ड्रेस वितरण, भवन निर्माण आदि कार्यों से मुक्त करने की मांग की है। कहा है कि इससे दायित्वों का निर्वहन ठीक से किया जा सकता है। 11 सूत्रीय ज्ञापन में पाठ्य पुस्तक, बर्तन, बैग की भांति ड्रेस भी शासन स्तर से भेजने की मांग की गई है। शिक्षकों का जीवनबीमा एक लाख से 10 लाख करने, पुरानी पेंशन नीति बहाली, मृतक आश्रितों को शिक्षक पद पर नियुक्ति आदि अन्य मांगें हैं। इस दौरान सत्यप्रकाश सिंह, विष्णुदत्त शुक्ल, मो. खालिद, लाल बहादुर चौधरी, दिनेश पांडेय, दुुर्गेश राव, जै जैराम, प्रमोद ओझा, रामायण शुक्ल, वाल्मीकि सिंह आदि मौजूद रहे।