{"_id":"68dc3d1122f19909fa044f93","slug":"11-departments-will-jointly-fight-against-infectious-diseasesresponsibilities-given-basti-news-c-207-1-bst1005-144998-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 11 विभाग मिलकर लड़ेंगे संक्रामक बीमारियों से जंग...दी गईं जिम्मेदारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 11 विभाग मिलकर लड़ेंगे संक्रामक बीमारियों से जंग...दी गईं जिम्मेदारियां
Wed, 01 Oct 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान में 11 विभाग सहयोग करेंगे। नोडल स्वास्थ्य विभाग होगा। सभी समन्वय बनाकर संक्रामक बीमारियों पर वार करेंगे। डीएम रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में सभी की जिम्मेदारियां तय की गईं।
जनपद स्तरीय द्वितीय अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि संचारी तथा डेंगू रोग के नियंत्रण के लिए समस्त आवश्यक गतिविधियां एवं कार्रवाई समय से संपादित कराई जाए।
निर्देश दिया कि डेंगू रोग के जांच, उपचार तथा आरक्षित बेड को मच्छरदानी युक्त सभी सीएचसी-पीएचसी तथा जिला अस्पताल, ओपेक चिकित्सालय कैली में व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं क्रियाशील रखा जाए।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान पांच से 31 अक्तूबर तथा दस्तक अभियान 11 से 31 अक्तूबर 2025 तक संचालित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक ब्लड डोनेट करने की अपील किया।