{"_id":"644d69cd816c2a5936006c65","slug":"1073-students-skip-navodaya-vidyalayas-entrance-exam-basti-news-c-7-1-145632-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 1,073 विद्यार्थियों ने छोड़ी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 1,073 विद्यार्थियों ने छोड़ी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
Sun, 30 Apr 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जवाहर नवोदय विद्यालय की ओर से कक्षा 6 में प्रवेश लेने के लिए जनपद के सभी ब्लाॅक मुख्यालयों पर परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा में कुल पंजीकृत 4,651 छात्रों में से 3,578 ने हिस्सा लिया। 1073 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप शुक्ला ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 4,651 छात्रों ने पंजीकरण कराया था। इसमें किसान इंटर कॉलेज परशुरामपुर में 241, श्री महादेव शुक्ल कृषक इंटर कॉलेज गौर में 347, नेशनल इंटर कॉलेज हरैया मेें 291, अशोक इंटर कॉलेज छावनी में 237, इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज कप्तानगंज मेें 205, किसान इंटर कॉलेज भानपुर में 213, श्रीमती कृष्ण कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज में 238, महेश प्रताप इंटर कॉलेज रुधौली में 291, एएसएचएस एंड जीआरएस इंटर कॉलेज बस्ती में 230, शिव हर्ष किसान इंटर कॉलेज में 241, श्री कृष्णा पांडेय इंटर कॉलेज बस्ती में 256 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
इसी तरह राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज बस्ती में 269, हंसराज लाल इंटर कॉलेज गनेशपुर मेें 171, श्याम बहादुर आर्य कन्या इंटर कॉलेज बस्ती मेें 165, राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती में 183 छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इस दौरान कुल 1,073 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। सभी विद्यालयों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की निगरानी में परीक्षा कराई गई। कुछ परीक्षार्थियों के बायोडाटा में संशोधन भी किया गया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमणशील भी रहे।