फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   102 roads of the division will be rejuvenated with Rs 42 crores.

Basti News: मंडल की 102 सड़कों का 42 करोड़ से होगा कायाकल्प

Sun, 19 Jan 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 19 Jan 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
102 roads of the division will be rejuvenated with Rs 42 crores.
महादेवा विधानसभा क्षेत्र का एकसड़ा-कैथवलिया मार्ग जर्जर
पीडब्ल्यूडी ने विधानसभावार सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए शासन को भेजा एस्टीमेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मंडल की 102 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी ने करीब 42 करोड़ रुपये का एस्टीमेट शासन को भेज दिया है। तीनों जिलों बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार सड़कों का चयन कर पिछले सप्ताह यह प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलते ही इन्हें चमकाने का काम चालू हो जाएगा।
मंडल के तीनों जिलों के विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की कुछ सड़कों की मरम्मत के लिए शासन को पत्र भेजा था। शासन ने इन सड़कों के विशेष मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता बीएल सिंह को जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर ने बस्ती पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता अवधेश प्रसाद, प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता क्षितिज पांडेय व धनंजय पांडेय समेत संकबीरनगर और सिद्धार्थनगर के अधिशासी अभियंताओं की टीमों को सड़कों का चयन कर एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। तीनों जिलों की टीमों ने 102 सड़कों का सर्वे कर 41.89 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया। इसे मुख्य अभियंता ने पीडब्ल्यूडी मुख्यालय के जरिये शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियरों के अनुसार बस्ती जिले के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में 4.55 करोड़ रुपये से 16 सड़कें, महादेवा विधानसभा क्षेत्र में 4.35 करोड़ से 9 सड़कें, रुधौली में 6.30 करोड़ से 12 सड़कें व बस्ती सदर में 2.90 करोड़ से 12 सड़कें सुधारी जाएंगी। जिले की इन 49 सड़कों पर कुल 17 करोड़ 68 लाख 17 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
संतकबीरनगर के मेहदावल विधानसभा क्षेत्र में तीन, खलीलाबाद में सात और धनघटा में छह सड़कों के विशेष मरम्मत का प्रस्ताव भेजा गया है। जहां कुल 16 सड़कों पर पांच करोड़ 53 लाख 5 हजार रुपये व्यय किए जाएंगे।

सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में आठ, शोहरतगढ़ में पांच, इटवा में सात, डुमरियागंज में 16 और बांसी में एक समेत कुल 37 सड़कों को विशेष मरम्मत के लिए चयनित किया गया है। इनका कायाकल्प करने के लिए कुल 18 करोड़ 68 लाख 19 हजार रुपये का एस्टीमेट भेजा गया है।
...
कोट
मंडल के तीनों जिलों में 102 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए आगणन मुख्यालय को भेजा गया है। शासन की संस्तुति मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
- इं. बीएल सिंह, मुख्य अभियंता, पीडब्ल्यूडी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed