फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   चार वर्ष बाद शुरू हुआ रेलवे का लोडिंग प्वांइट

चार वर्ष बाद शुरू हुआ रेलवे का लोडिंग प्वांइट

Mon, 21 Jan 2019 11:48 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 21 Jan 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
चार वर्ष बाद शुरू हुआ रेलवे का लोडिंग प्वांइट
बभनान रेलवे स्टेशन पर रेलवे बैगन में चीनी लादते मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
बभनान। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर लगभग चार वर्ष के बाद रेलवे ने फिर अपना लोडिंग प्वाइंट चालू कर दिया है। जिससे अब बभनान रेलवे स्टेशन की आमदनी में प्रतिवर्ष करोड़ों का इजाफा होगा। लगभग चार वर्ष पूर्व यहां के लोडिंग प्वाइंट पर चीनी लोडिंग का कार्य शुरू हुआ है। यहां काडंला के लिए सोमवार को रेलवे बैगन में चीनी लादने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

बभनान को आर्दश रेलवे स्टेशन का दर्जा मिलने के बाद लगभग चार वर्ष पूर्व जब प्लेटफार्म को ऊंचा किया जा रहा था उस समय निर्माण कार्य के चलते लोडिंग प्वाइंट बंद कर दिया गया था। जिसे रेलवे ने 14 जनवरी 19 को सही कर लोडिंग प्वाइंट चालू करने की हरी झंड़ी दे दी थी। सोमवार को यहां चार वर्ष बाद चालू हुए लोडिंग प्वाइंट पर बभनान चीनी मिल से काडंला के लिए चीनी लोड़ किए जाने की शुरूआत हुई। बभनान चीनी मिल के जीएम कार्मशियल नवीन शर्मा ने बताया कि अभी जो चीनी बैगन मे लोड़ हो रही है उसे काडंला भेजा जा रहा है। अब मार्च तक चीनी लोड़िंग का कार्य होता रहेगा। स्टेशन अधीक्षक बभनान राघवेन्द्र चतुर्वेदी ने बताया कि पुन: लोडिंग प्वाइंट चालू होने से रेलवे का प्रतिवर्ष करोड़ो कारोबार होगा। सोमवार से लोडिंग प्वाइंट फिर चालू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed