फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   हड़ताल नहीं आयुक्त को सौंप देंगे मिल की चाबी

हड़ताल नहीं आयुक्त को सौंप देंगे मिल की चाबी

Thu, 11 Oct 2018 12:02 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल नहीं आयुक्त को सौंप देंगे मिल की चाबी
हड़ताल नहीं आयुक्त को सौंप देंगे मिल की चाभी
विज्ञापन

राइस मिलर्स एसोसिएशन की गांधीगीरी
विभाग इंसपेक्टर लगाकर खुद कराए धान कुटाई
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पूर्वांचल पैकेज की मांग पर अड़े राइस मिलर्स एसोसिएशन ने हड़ताल के बजाय आंदोलन का नया रास्ता निकाला है। इसके लिए एसोसिएशन गांधीगीरी करेगा। आयुक्त को वे मिल की चाभी यह कहते हुए देंगे कि प्रशासन खुद इस बार कुटाई कराए और जो रिकवरी आए उसके अलावा खंडा व भूसी भी ले जाए। यही नहीं मिलर्स एसोसिएशन ने यह भी फैसला लिया है कि वह मिल के सभी संसाधन प्रशासन को उपलब्ध करा देगा।

लंबे समय से मिलर्स पूर्वांचल पैकेज के तहत धान कुटाई की दर बढ़ाने, मिलों को आढ़त देने तथा धान की रिकवरी घटाने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर इस बार धान खरीद में सहयोग न करने का मन बनाया था, मगर संगठन के तमाम सहयोगियों से मंत्रणा करने के बाद एसोसिएशन के चेयरमैन जयेंद्र प्रताप सिंह व जिलाध्यक्ष उमेश मिश्र ने यह निर्णय लिया है कि वे मंडल के सभी राइस मिलरों के सहयोग से धान कुटाई का विरोध करने के बजाय मिलों की चाभी आयुक्त को सौंप देंगे। एसोसिएशन के चेयरमैन जयेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस बार धान खरीद में मिलर्स पूरा सहयोग करने का मन बनाए थे, मगर शासन ने उनकी मांग नहीं मानी, जबकि मिलर्स घाटे में सरकार का सहयोग कर रहे थे। इस बार संगठन ने निर्णय लिया है कि न तो हड़ताल की जाएगी न विरोध होगा। प्रशासन को मिल की चाभी दे दी जाएगी। वह खुद धान कुटाई कराए और जो भी रिकवरी आए स्वयं ले जाए। मिलर अपने संसाधन व श्रमिक भी प्रशासन को उपलब्ध करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed