फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   10 old buses will be removed from the roadways fleet

Basti News: रोडवेज के बेड़े से हटेंगी 10 पुरानी बसें

Sat, 18 Apr 2026 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
10 old buses will be removed from the roadways fleet
बस्ती। परिवहन निगम बस्ती डिपो के बेड़े में जर्जर हो चुकीं बसों की नीलामी होगी। ये वही बसें हैं जिनकी आयु पूरी हो चुकी है या फिर तय किमी. का सफर कर चुकी हैं। इन बसों को हटाकर उनके स्थान पर नई बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

निगम इसके लिए नीलामी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले चरण में 10 बसें नीलाम होंगी। ये बसें अपनी निर्धारित समय सीमा पूरी कर चुकी हैं और तय किमी का संचालन भी पूरा कर चुकी हैं। जर्जर हालत के कारण इन बसों से यात्रा करना यात्रियों के लिए जोखिम भरा हो गया था। कई बार बसें रास्ते में ही खराब हो जाती थीं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों के अनुसार, बस्ती से लखनऊ, कानपुर, सिद्धार्थनगर, बाराबंकी, वाराणसी, प्रयागराज, अंबेडकरनगर, अयोध्या, गोरखपुर सहित अन्य शहरों के लिए रोजाना बसों का संचालन होता है। इसके अलावा जिले के भीतर भी यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि डिपो की 10 बसें अपनी सेवा अवधि पूरी कर चुकी हैं।
इनकी नीलामी के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज दिया गया है। उनके स्थान पर नई बसों को चयनित रूट पर लगाएंगे, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। बताया कि डिपो में अभी 103 निगम बसें संचालित हैं।

10 बसें नीलाम होंगी तो संख्या घटकर 93 हो जाएगी। वहीं, अनुबंधित की 34 बसें भी लोकल रूट पर संचालित हैं। निगम के अनुसार, अब तक 42 से अधिक बसें नीलाम हो चुकी हैं। निगम के अनुसार, पुरानी बसों से लोड फैक्टर प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed