फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   10 bigha wheat crop burnt in fire

Basti News: आग से 10 बीघा गेहूं की फसल जली

Sat, 13 Apr 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 13 Apr 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
10 bigha wheat crop burnt in fire
सोनहा क्षेत्र के रमवापुर बाबू में लगी आग।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर आग ने जहां दस बीघा गेहूं राख कर दिया गया, वही बभनान नगर पंचायत के बंद घर में आग लग गई, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।
सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार सोनहा थाना क्षेत्र के रमवापुर बाबू गांव के सीवान में दिन के एक बजे गेहूं के खेत में आग लग जाने से करीब दस बीघा गेहूं जल गया। सबसे पहले आग रामबहाल के खेत लगी,, जब तक ग्रामीण आग पर काबू पाते कि रामदयाल रामप्रीत का की खड़ी फसल जल गया।ग्रामीणों की अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।आग की सूचना पाकर हल्का लेखपाल अमर प्रताप सिंह मौक पर पहुंच कर हुए क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन

बभनान प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत के बागेश्वर नाथ वार्ड में अज्ञात कारणों से घर में अचानक आग लग जाने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। जिस घर में आज की घटना घटी उनके लड़के की फरवरी में शादी हुई थी। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया ।कान है। गौर थाना क्षेत्र के बागेश्वर नाथ नगर वार्ड में सुरेश कमलापुरी का रिहायशी मकान में उनका पूरा परिवार रहता है। इनके जूस का कारोबार घर के बाहर स्टेशन चौराहे के निकट है। शुक्रवार को घर पर सुबह परिवार के लोग पूजा पाठ नाश्ता कर के दुकान पर चले गये। घर पर ताला बंद कर दिया। लगभग 10:00 बजे घर में से अचानक घर में से धुआं निकलने लगा तो पड़ोसी ने अपने घर का सामान निकाल कर निकलना शुरू किया और इन्हें फोन से सूचना दिया । जब तक यह लोग वहां आते पूरे घर के अंदर आग बिकराल रूप ले चुकी थी। ऐसे में हर किसी को उसने घुसने की हिम्मत नहीं दिखा पाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक ने बताया कि लगभग ढाई लाख रुपए का नुकसान की बात सामने आई है। बताया कि परिवार के घर में एक कपड़ा बर्तन जरूरी है ऐसे में तत्काल सहायता के लिए कोटेदार को राशन देने के लिए कहां गया है ।उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज कर आहेतुक सहायता राशि दिलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed