{"_id":"580f9de94f1c1bcf75bc3705","slug":"1-arab-61-crore-sanctioned-for-manrega","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अरब 61 करोड़ रुपये के मनरेेगा बजट का अनुमोदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अरब 61 करोड़ रुपये के मनरेेगा बजट का अनुमोदन
बस्ती/ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत हाल मंे जिला पंचायत सदस्यों की बैठक में उपस्थित सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। जिला पंचायत की बैठक में मंगलवार को सदन ने वर्ष 2017-18 के लिए एक अरब 61 करोड़ से अधिक का मनरेगा बजट अनुमोदित कर दिया। इसके अलावा वर्ष 2016-17 के मनरेगा बजट एक अरब 15 करोड़ के बजट को संशोधित करते हुए उसे एक अरब 81 करोड़ कर दिया।
जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह शानू की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में मनरेगा के बजट पर चर्चा की गई। सदन में सदस्यों ने बजट पर चर्चा करते हुए आगामी वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए एक अरब 61 करोड़ 99 लाख 88 हजार रुपये का मनरेगा बजट सर्व सम्मति से अनुमोदित कर दिया।
इसके अलावा वर्ष 2016-17 में पूर्व में अनुमोदित मनरेगा बजट कम पड़ने के कारण उसमें संशोधन किया गया। पहले यह एक अरब 15 करोड़ रुपये थे जिसे मंगलवार को चर्चा के बाद एक अरब 81 करोड़ रुपये कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह शानू ने जिला पंचायत कार्यालय के नवनिर्मित गेट का उद्घाटन और परिसर में स्थापित पीएनबी के एटीएम का विधि विधान से शुभारंभ किया।
बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्यों ने अध्यक्ष से शिकायत की कि उन्हें क्षेत्र पंचायत की बैठकों में नहीं बुलाया जाता है। इस पर सीडीओ अंजनी कुमार सिंह ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को निर्देशित किया कि जिला पंचायत सदस्यों को क्षेत्र पंचायत की बैठक में अवश्य बुलाया जाए। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्यों और सदन में मौजूदप्रमुखों ने मनरेगा से जुड़े सवालों पर चर्चा की।
इस मौके पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उदयशंकर सिंह, डीडीओ दुर्गादत्त शुक्ल, डीसी मनरेगा अनिल कुमार सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री व हर्रैया विधायक राजकिशोर सिंह के प्रतिनिधि खादिम हुसैन, कप्तानगंज के विधायक प्रतिनिधि गुलाब सोनकर, प्रमुख रामनगर रामनरेश चौधरी, प्रमुख प्रतिनिधि संत प्रकाश त्रिपाठी, देवा यादव, महेश सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।