{"_id":"6262ebc917b7b816b627a35b","slug":"1-26-carore-property-kurk-basti-news-gkp43429321","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-टिकटिंग के सरगना की 1.26 करोड़ से अधिक की संपति कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-टिकटिंग के सरगना की 1.26 करोड़ से अधिक की संपति कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन टिकट के धंधेबाज की 1.26 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क
बस्ती। रेलवे के तत्काल टिकटों की कालाबाजारी कर अकूत संपत्ति एकत्रित करने वाले सरगना शमशेर आलम पर डीएम सौम्या अग्रवाल ने कार्रवाई की है। उसके गोंडा जिले के खोंडारे थाना क्षेत्र में स्थित 1.26 करोड़ से अधिक की संपत्ति को कुर्क कर दिया गया है। कुर्की का आदेश लेकर देर शाम गोंडा पहुंची टीम ने उसके आवास पर चस्पा कर दिया है।
ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी रमेंद्र मिश्र ने बताया कि गोंडा जिले के खोंडारे थाना के ग्राम कोल्हुई गरीब निवासी शमशेर सात वर्ष से इस धंधे को अंजाम दे रहा था। उसके खिलाफ बस्ती, गोंडा के अलावा बंगलौर, कुर्ला मुंबई, जोधपुर राजस्थान में धोखाधड़ी, अवैध टिकटों के खरीद फरोख्त करने आदि का दर्जन भर मुकदमा दर्ज है। फर्जी साफ्टवेयर के माध्यम से आईआरसीटीसी के वेबसाइट को हैक कर वह तथा उसका गैंग तत्काल टिकट बनाता था, जिससे उसने अकूत संपत्ति एकत्रित कर रखी है। इसकी सभी सपंति गोंडा, मनकापुर व गांव में है, जबकि दो ट्रक भी इसने अपने भाईयों के नाम खरीदे हैं, जिसका संचालन वह स्वयं करता था। एसपीओ मिश्र ने बताया कि उस पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी हुई थी। अब डीएम ने उसके संपत्ति को कुर्की का आदेश दिया है। इस आदेश को लेकर प्रशासनिक टीम मौके पर गई और वहां उसके मकान पर कुर्की का आदेश चस्पा कर दिया है।