फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Zone level sports competition will be organized in IVRI and Sports Stadium

Bareilly News: जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आईवीआरआई और स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा आयोजन

Tue, 04 Feb 2025 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Zone level sports competition will be organized in IVRI and Sports Stadium
बरेली। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल की ओर से ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन आज से छह फरवरी तक आईवीआरआई और स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में बरेली जोन के नौ जनपदों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को जूनियर बालक-बालिका वर्ग की एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती और वॉलीबॉल प्रतियोगिता आईवीआरआई मैदान पर आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही सब जूनियर, जूनियर, सीनियर बालक व बालिका वर्ग भारोत्तोलन के मुकाबले स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे।
विज्ञापन

पांच फरवरी को सब जूनियर, सीनियर बालक-बालिका वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता, सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग कबड्डी और वॉलीबॉल, सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर बालक-बालिका वर्ग जूडो प्रतियोगिता का आयोजन आईवीआरआई में किया जाएगा। इसके साथ ही, सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर बालक-बालिका वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह फरवरी को सीनियर बालक-बालिका वर्ग कबड्डी, वॉलीबॉल प्रतियोगिता और सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर बालक-बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आईवीआरआई में किया जाएगा।

इन जिलों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
ग्रामीण खेल लीग में बरेली मंडल के बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व बदायूं जिले के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वहीं, मुरादाबाद मंडल के मुरादाबाद, रामपुर, संभल, अमरोहा व बिजनौर जिले के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed