फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Zero visibility due to fog... Bangalore flights cancelled, 22 trains also affected

Bareilly News: कोहरे से दृश्यता शून्य... बंगलूरू की फ्लाइट रद्द, 22 ट्रेनें भी प्रभावित

Wed, 15 Jan 2025 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Zero visibility due to fog... Bangalore flights cancelled, 22 trains also affected
बरेली। कड़ाके की सर्दी, शीतलहर और कोहरे के बीच मंगलवार सुबह दृश्यता शून्य रही। लिहाजा, लैंडिंग सिग्नल न मिलने से बंगलूरू की फ्लाइट निरस्त रही। ट्रेनों की रफ्तार भी प्रभावित रही। बरेली होकर गुजरने वाली अप-डाउन लाइन की 22 से ज्यादा ट्रेनों ने यात्रियों को घंटों इंतजार कराया। इस बीच हरिद्वार-ऋषिकेश रेलखंड के मोतीचूर स्टेशन के पास ओएचई लाइन में खराबी आने से योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस दो घंटे तक रास्ते में खड़ी रही।
विज्ञापन

इंडिगो एयरलाइंस के प्रतिनिधि के मुताबिक बंगलूरू की फ्लाइट दोपहर करीब ढाई बजे बरेली आती है। यहां से शाम 5.35 बजे बंगलूरू के लिए उड़ान भरती है। बंगलूरू से उड़ान के समय सुबह 11 बजे तक मौसम साफ हो जाता था, पर मंगलवार दोपहर एक बजे तक बरेली में घना कोहरा होने से लैंडिंग सिग्नल नहीं मिला। इस वजह से विमान बंगलूरू से ही उड़ान नहीं भर सका। इस फ्लाइट के लिए एयर ट्रैफिक 80 फीसदी था। फ्लाइट निरस्त होने की सूचना यात्रियों को मेसेज के जरिये दी गई। उन्हें किराया वापस लेने या आगे के दिनों में यात्रा करने का विकल्प दिया गया है।
विज्ञापन

इधर, ट्रेनों में एंटी फॉग डिवाइस लगाए जाने के बावजूद कोहरे में उनकी रफ्तार प्रभावित हो रही है। 14230 योग नगरी ऋषिकेश-प्रयागराज एक्सप्रेस के बरेली आने का समय रात 8:46 बजे का है, पर यह ट्रेन सोमवार रात 1:58 बजे बरेली आई। मंगलवार को यह ट्रेन सुबह 6:43 के स्थान पर दोपहर 12:15 बजे प्रयागराज पहुंची। मंगलवार को 12203 सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस चार घंटे और 20503 राजधानी एक्सप्रेस एक घंटे देरी से बरेली आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों ने कराया इंतजार
15212 अमृतसर-भागलपुर एक्सप्रेस, 14242 नौचंदी एक्सप्रेस, 15044 काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस, 12332 हिमगिरि एक्सप्रेस, 15006 देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15716 किशनगंज एक्सप्रेस, 12370 कुंभ एक्सप्रेस, 22317 हमसफर एक्सप्रेस दो-दो घंटे, 14207 पद्मावत एक्सप्रेस ढाई घंटे, 12318 अकालतख्त एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस एक-एक घंटे, 22454 मेरठ-लखनऊ वंदे भारत 40 मिनट, 12371 बीकानेर वीकली सुरफास्ट दो घंटे देरी से बरेली आईं। 20504 राजधानी एक्सप्रेस, 14206 अयोध्या एक्सप्रेस, 22453 राज्यरानी एक्सप्रेस, 19270 पोरबंदर एक्सप्रेस, 14673 शहीद एक्सप्रेस, 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ने भी इंतजार कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed