फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Zareen gathered at Dargah Sharif

दरगाह शरीफ पर उमड़े जायरीन

Mon, 04 Oct 2021 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Zareen gathered at Dargah Sharif
चादर चढ़ाते अकीदतमंद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

दिनभर चला हाजिरी और चादरपोशी का सिलसिला

विज्ञापन
बरेली। दूसरे रोज उर्स-ए-रजवी शबाब पर रहा। दरगाह पर तो जायरीन का मेला लगा था। बिहारीपुर ढाल से लेकर दरगाह शरीफ तक हजारों जायरीन की कतार लगी रही। हाजिरी और चादरपोशी करने वालों का दिनभर तांता लगा रहा। कई सियासी और गैर सियासी लोगों की ओर से भी चादरें पेश की गईं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य रईस अहमद सिद्दीकी पार्टी नेताओं के साथ चादर लेकर दरगाह शरीफ पहुंचे। इनमें विनय कुमार सिंह, अमित कुमार, जितेंद्र कुमार, वाहिद अंसारी, तनवीर अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष जनक प्रसाद आदि शामिल थे। पहले यह सभी लोग इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर एकत्र हुए। यहां से दरगाह पहुंच कर दरगाह प्रमुख मौलाना सुब्हानी मियां, सज्जदा मुफ्ती अहसन मियां, उर्स प्रभारी सैयद आसिफ मियां से मुलाकात कर अरविंद केजरीवाल की ओर से उर्स की मुबारकबाद पेश की। इसके बाद दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाई।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से भेजी गई चादर सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी पार्टीजन के साथ लेकर पहुंचे। उन्होंने उर्स प्रभारी आसिफ मियां से मुलाकात कर अखिलेश यादव का पत्र उन्हें दिया। इसके बाद मजार शरीफ पर चादर पेश की। इस दौरान पूर्व विधायक विजय पाल, पार्षद शमीम अहमद, रविंद्र यादव, अनीस बेग, हैदर अली आदि मौजूद रहे। इसके अलावा प्रगतिशील समामजवादी पार्टी के मुुखिया शिवपाल यादव की ओर से भी चादर पेश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तुर्की के मेहमानों ने दी हाजिरी

उर्स के मौके पर तुर्की इस्तांबुल से शेख नाजी तुरबा ने अपने साथियों के साथ दरगाह पहुंच कर मौलाना सुब्हानी मियां, सज्जादा मुफ्ती अहसन मियां, सैयद आसिफ मियां और मुफ्ती सलीम नूरी से मुलाकात की। साथ ही तुर्की के उलमा की ओर से उर्स की मुबारकबाद पेश की। इसके बाद उन्होंने दरगाह पर हाजिरी देकर गुलपोशी कर अकीदत का नजराना पेश किया।
तेज हवा और बारिश में गिरा उर्स का पंडाल
बरेली। शाम को अचानक तेज हवा के साथ आई बारिश से उर्स स्थल इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर लगाया गया पंडाल उखड़ गया। कई सीलिंग और पर्दे उड़ गए। इसमें लगे पाइप भी गिर गए। कुछ को टीटीएस के लोगों ने संभाला मगर सब बिखर गया। बाद में टेंट वालों ने बमुश्किल इसे ठीक किया।

उर्स में ये संभाल रहे हैं व्यवस्था

इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान पर चल रहे उर्स में टीटीएस और रजा फोर्स के लोग व्यवस्था संभाल रहे हैं। इसमें हाजी जावेद, परवेन नूरी, शाहिद नूरी, नासिर कुरैशी, अजमल नूरी, ताहिर अल्वी, सैयद फैजान अली, जहीर अहमद, मंजूर खान, मोहसिन रजा, शान रजा, तारिक सईद, आले नबी, इशरत नूरी, सैयद फरहत, हाजी अब्बास नूरी, अब्दुल वाजिद खान, खलील कादरी सहित सैकड़ों लोग लगे हुए हैं।

मदरसा जामियतुर रजा में मनाए जा रहे उर्स में जमात रजा मुस्तफा और कोर कमेटी के लोगों के हाथोें में व्यवस्था है। इसमें डॉ. मेहंदी हसन, शमीम अहमद, मोईन खान, हाफिज इकराम रजा खां, समरान खान, अब्दुल्ला रजा खान, दानिश रजा, नदीम अहमद सुब्हानी, सैयद आसिफ अली कादरी, नावेद आलम, गुलाम हुसैन, तसलीम रजा, अकरार (दन्नी), मोहम्मद फैजान, आमिल खान सहित तमाम लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed