फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   YouTuber girl assaulted by Faridpur CHC Staff in Bareilly

Bareilly News: फरीदपुर सीएचसी में युवती से मारपीट, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए जांच के आदेश

Sat, 11 Mar 2023 05:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Mar 2023 05:27 PM IST
सार

फरीदपुर सीएचसी में हुई मारपीट का मामला डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तक पहुंच गई है। उन्होंने सीएमओ को जांच के आदेश दिए हैं। 13 मार्च तक इसकी रिपोर्ट तलब की है। 

विज्ञापन
YouTuber girl assaulted by Faridpur CHC Staff in Bareilly
पीड़ित युवती ने थाने में दी तहरीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर शनिवार को मारपीट हो गई। एक यू ट्यूबर युवती ने चिकित्सक और स्टाफ पर मारपीट, अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं। उसने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं अस्पताल के चिकित्सक ने जबरन चंदा मांगने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह मामला डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक तक पहुंच गया है। उन्होंने सीएमओ को जांच के आदेश दिए हैं। 13 मार्च तक इसकी रिपोर्ट तलब की है। 

विज्ञापन


फरीदपुर क्षेत्र के एक गांव कादरगंज निवासी युवती की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक वह यू-ट्यूब चैनल के लिए रिपोर्टिंग करती है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपने भाई के साथ सीएचसी पहुंची तो उसने एक महिला को प्रसव पीड़ा से तड़पते देखा। इस पर उसने सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग गौतम को अवगत कराया। आरोप है कि उसकी बात सुनकर डॉक्टर भड़क गए। उन्होंने अभद्रता करते हुए स्टाफ को बुला लिया। स्टाफ ने उससे मारपीट की। उसके बाल नोंच लिए। 
विज्ञापन


युवती ने यह भी आरोप लगाया कि स्टाफ ने उसके पर्स में रखी माइक आईडी छीन ली। उसके भाई से वीडियो कैमरा और मोबाइल छीन लिया। उधर, डॉक्टर अनुराग गौतम का आरोप है कि युवती अपने दो साथियों के साथ बिना इजाजत कमरे में घुस आई और खुद को मीडियाकर्मी बताते हुए चंदा मांगने लगी। जब मैंने बाहर जाने को कहा तो ये लोग अभद्रता करने लगे। डॉक्टर ने भी युवती और उसके साथियों पर बदतमीजी और धक्कामुक्की करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि स्टाफ ने उसके पर्स में रखी माइक आईडी छीन ली। उसके भाई हृदेश से वीडियो कैमरा और मोबाइल छीन लिया। उधर, डॉक्टर अनुराग गौतम का आरोप है कि युवती अपने दो साथियों के साथ बिना इजाजत कमरे में घुस आई और खुद को मीडियाकर्मी बताते हुए चंदा मांगने लगी। जब मैंने बाहर जाने को कहा तो ये लोग अभद्रता करने लगे। डॉक्टर ने भी युवती और उसके साथियों पर बदतमीजी और धक्कामुक्की करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed