फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youths Chant Pakistan Zindabad Slogans in Bareilly Video Goes Viral

UP News: बरेली में बाइक सवारों ने लगाए पाकिस्तान के समर्थन में नारे, 14 आरोपियों पर रिपोर्ट, छह हिरासत में

Sun, 03 May 2026 07:16 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 03 May 2026 07:16 PM IST
सार

बरेली में पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने के आरोप में 14 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जांची। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Youths Chant Pakistan Zindabad Slogans in Bareilly Video Goes Viral
बाइक सवार युवकों ने लगाए नारे - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली के कैंट सदर इलाके में रविवार दोपहर 12:15 बजे क्रिकेट खेलकर बाइक से लौट रहे लड़कों ने पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की। स्थानीय लोगों ने विरोध किया तो दो लड़कों ने अभद्रता और हाथापाई कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद 14 लड़कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अली और देवू यादव सहित छह को हिरासत में ले लिया है। इनमें कई नाबालिग भी हैं।

विज्ञापन


थाने के पास रहने वाला कासिफ पूर्व पार्षद तहसीन का बेटा है और मौलाना तौकीर रजा की पार्टी आईएमसी से जुड़ा है। वह कैंट थाने की पीस कमेटी का पदाधिकारी भी बताया जा रहा है। फुटेज में वह जिस बुलेट बाइक पर दिख रहा है, वह उसके पड़ोसी सत्तापक्ष से जुड़े नेता के परिवार की बताई जा रही है। कुछ ही समय में कासिफ इलाके का नेता बन गया है और पूर्व थाना प्रभारी के वक्त वह दिनभर थाने में ही रहता था। इमरान सदर बाजार में ही कृष्णा डेयरी के सामने रहता है।
विज्ञापन


दुकानदार से की हाथापाई 
शिकायतकर्ता विकास ने कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर को बताया कि वह साईं कंप्यूटर पर ऑनलाइन काम कराने के लिए खड़े थे, तभी मदारी की पुलिया की तरफ से चार बाइकों पर 10 लड़के क्रिकेट बैट लिए आते दिखे। ये लोग गली से गुजरते हुए पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगा रहे थे। कुछ लड़के कह रहे थे कि हमारा नेता कैसा हो, कासिफ भाई जैसा हो। विकास ने रोका तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इमरान और कासिफ ने विकास के साथ अभद्रता और हाथापाई की।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 घटना सीसीटीवी में कैद 
सूचना पर पहुंचे कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने मौके के सीसी फुटेज चेक किए तो आरोपों की पुष्टि हुई। इंस्पेक्टर ने बताया कि सांप्रदायिकता फैलाने, माहौल खराब करने और हमले की कोशिश के आरोप में इमरान और कासिफ सहित 14 लड़कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दरोगा विजयपाल सिंह को जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed