फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth's body found floating in pond; murder alleged.

Bareilly News: तालाब में उतराता मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Fri, 24 Jul 2026 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 24 Jul 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Youth's body found floating in pond; murder alleged.
आंवला। मनौना गांव में आंवला-बिसौली रोड स्थित तालाब में शुक्रवार सुबह 6:30 बजे गांव के अमन (23) का शव उतराता मिला। सूचना पर पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गांव के तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मां कमलेश और भाई अतुल ने आरोप लगाया कि गांव स्थित शराब की दुकान के पास बृहस्पतिवार रात अमन का गांव के ही अनिल, सुनील, यश गुप्ता और एक अज्ञात युवक से विवाद हुआ था। वहां मौजूद लोगों ने मामला शांत करा दिया था। बाद में वही युवक घर आकर अमन को साथ ले गए थे। उसके बाद से वह नहीं लौटा। तलाशने पर भी नहीं मिला।चचेरा भाई आकाश ने बताया कि उसने व अन्य परिजनों ने तीनों युवकों से अमन के बारे में पूछा तो कहा, गांव के तालाब में जाकर देख लो, शव मिलेगा। जिस स्थान पर विवाद हुआ था, सुबह वहां गए तो उस स्थान के पास स्थित तालाब में शव उतराता मिला। पुलिस को सूचना दी गई। वहां आई पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डूबने और सिर आदि अंगों पर चोट के निशान से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने बताया कि अमन तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ा था। वह अविवाहित था। पिता का निधन हो चुका है। मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन,
परिजनों की तहरीर पर अमन की हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हर पहलु पर गहनता से जांच की जा रही है। शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। - हेमंत उपाध्याय, सीओ आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed