{"_id":"6afa202276170ccb4c0b4ee4","slug":"youth-takes-away-minor-daughter-of-a-disabled-couple-report-filed-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-103692-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिव्यांग दंपती की नाबालिग बेटी को ले गया युवक, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिव्यांग दंपती की नाबालिग बेटी को ले गया युवक, रिपोर्ट
विज्ञापन
फरीदपुर। कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाले दिव्यांग दंपती की नाबालिग पुत्री को आरोपी युवक हसरुद्दीन ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित पिता ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों दिव्यांग हैं। मेहनत-मजदूरी और भिक्षावृत्ति कर वे किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। 11 अक्तूबर की सुबह करीब 11 बजे दंपती काम के सिलसिले में घर से बाहर गए हुए थे और उनकी इकलौती नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी युवक बेटी को साथ ले गया। इस काम में युवक के एक रिश्तेदार ने भी उसकी मदद की। शक होने पर जब युवक के घरवालों से पूछताछ की गई तो उन्होंने युवक के किसी रिश्तेदार के यहां जाने की बात कहकर टाल दिया।
फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीम किशोरी की तलाश में दबिश दे रही है, जल्द ही उसे खोज लिया जाएगा।