{"_id":"6a135270d06d80189e0c2f5a","slug":"youth-shot-dead-in-business-rivalry-bareilly-news-c-4-bly1053-891103-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कारोबारी रंजिश में गोली मारकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कारोबारी रंजिश में गोली मारकर युवक की हत्या
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में कारोबारी रंजिश के चलते जयवीर कश्यप (25) को शनिवार रात गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक प्राथमिक स्कूल में पड़ा मिला। अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार शाम को उसकी मौत हो गई। युवक की मां ने छह लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसे पुलिस ने हत्या की धाराओं में तरमीम कर जांच शुरू कर दी है।
कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर को दी तहरीर में ओम कुमारी ने बताया कि शनिवार रात साढ़े नौ बजे बेटा जयवीर खाना खाकर टहलने निकला था। गांव के प्राइमरी स्कूल के पीछे खेत पर पहुंचने पर सरवन, प्रेमपाल, सुनील उर्फ बब्लू, अंशु, दीपक और पंकज ने उसे घेर लिया।
आरोप है कि सरवन ने तमंचे से जयवीर की कनपटी पर गोली मार दी। इससे घायल होकर जयवीर गिर पड़ा। शोर सुनकर ग्रामीण और परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
विज्ञापन
कई अस्पतालों ने इलाज से मना कर दिया तो घायल जयवीर को रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान रविवार शाम को जयवीर की मौत हो गई।
दोनों ओर से कई मामले दर्ज
इंस्पेक्टर के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पहले से कई मामले दर्ज हैं। जयवीर और उसके चचेरे भाई राजकरण का आरोपियों के साथ पहले क्रॉकरी व टेंट का साझा कारोबार था। दोनों परिवारों के अच्छे संबंध रहे हैं। कारोबार में विवाद होने के बाद साझेदारी खत्म हो गई। ग्राहकों को तोड़ने को लेकर भी दोनों पक्षों में पूर्व में भी झगड़े हुए थे।
वर्जन
जयवीर घायल अवस्था में मिला था। उसे गोली लगी थी। रविवार शाम उसकी मौत हो गई। कैंट पुलिस ने उसकी मां की ओर से पहले दी गई तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज की थी। अब इसे हत्या की धारा में बदला जा रहा है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही राजफाश किया जाएगा। - मानुष पारीक, एसपी सिटी