फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth got jobs in the employment fair CM Yogi gave appointment letters in Bareilly

Bareilly News: रोजगार मेले में युवाओं को मिली नौकरी, मुख्यमंत्री योगी ने दिए नियुक्ति पत्र, खुशी से खिले चेहरे

Wed, 06 Aug 2025 06:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Aug 2025 06:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली कॉलेज के मैदान में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर आयोजित रोजगार मेले में निजी कंपनियों के लिए चयनित युवाओं को नियुक्ति भी दिए। 

विज्ञापन
Youth got jobs in the employment fair CM Yogi gave appointment letters in Bareilly
रोजगार मेले में उमड़े युवा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली कॉलेज और सेवायोजन कार्यालय की ओर से बुधवार को आयोजित एक दिवसीय रोजगार मेले में कई युवाओं को नौकरी मिली, जिससे उनके चेहरे खिल उठे। इस रोजगार मेले में खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री ने स्वयं कुछ चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। कार्यक्रम में करीब 100 कंपनियों के प्रतिनिधि आए थे। मेले में 1932 अभ्यर्थियों को रोजगार मिला है। 

विज्ञापन


हरहरपुर बेहरुआ, बहेड़ी के रहने वाले शेखर प्रताप सिंह ने एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद पहली बार रोजगार मेले में हिस्सा लिया और उन्हें तुरंत नौकरी मिल गई। उन्हें एक कंपनी में 22,500 रुपये प्रतिमाह का वेतन मिलेगा। शेखर ने बताया कि उन्हें नौकरी मिलने से ज्यादा खुशी मुख्यमंत्री से मिलने की है। उन्हें बरेली शहर में ही नौकरी मिलने से उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। शेखर ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता सुरेंद्र पाल सिंह और माता नीतू सिंह को दिया।
विज्ञापन


प्रवेश बोले- यह खुशी का पल 
वहीं, 2018 में आईटीआई और 2021 में बीकॉम की पढ़ाई पूरी कर चुके प्रवीण कुमार को भी रोजगार मेले में नौकरी मिल गई। प्रवीण शहर से बाहर नहीं जाना चाहते थे और उनकी यह इच्छा पूरी हुई। उन्हें शहर में ही 20,000 रुपये प्रतिमाह का रोजगार मिला है। प्रवीण ने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री से नियुक्ति पत्र पाना उनके जीवन का सबसे खुशी का पल है। उन्होंने 2023-24 में परसाखेड़ा की एक निजी कंपनी में अप्रेंटिसशिप की थी, जिससे उन्हें काम का अनुभव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: सावन में बरेली को 'रुद्रावनम' की सौगात, सीएम योगी ने किया शिलान्यास; जानें इस पार्क की विशेषता

मेले में 1932 को मिला रोजगार
रोजगार मेले में चयनित बहेड़ी के हरहरपुर गुआरी के शेखर प्रताप सिंह का चयन बीएल एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में हुआ। इसी तरह बरेली के गवाई गांव के प्रवीन कुमार का भी इसी कंपनी में चयन हुआ है। इन दोनों को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र दिया है। जिला सेवायोजन अधिकारी गौतम घोष ने बताया कि रोजगार मेले में 5,452 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। 70 कंपनी के प्रतिनिधि आए थे। इन प्रतिनिधियों ने 1932 अभ्यर्थियों का चयन किया है।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पदक, प्रमाण पत्र, किट देकर सम्मानित किया गया। इन खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर यह उपलब्धि अपने नाम की। इसके तहत राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत देवचरा के पास स्थित झिंझरी गांव के रहने वाले, जीआईसी के अनमोल कुमार व महर्षि कश्यप ग्लोरियस हाई स्कूल के कुश्ती खिलाड़ी विनय तोमर को भी मुख्यमंत्री से सम्मान मिला। 

इसके साथ ही, खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए केशवपुर गांव की रहने वाली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, विकास क्षेत्र-बिथरी चैनपुर में कक्षा आठ की छात्रा अंजुन और विकास क्षेत्र भुता के उच्च प्राथमिक विद्यालय, शिवनगर के कक्षा सात के छात्र दिनेश को भी सम्मान से नवाजा गया। यह दोनों ही खिलाड़ी जनवरी 2025 में लखनऊ में हुए ओपन नेशनल में स्वर्ण पदक हासिल कर चुके हैं। सम्मानित खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह सम्मान उनके लिए एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed