फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CM Yogi gifted Rudravanam park to Bareilly in the month of Sawan

UP: सावन में बरेली को 'रुद्रावनम' की सौगात, सीएम योगी ने किया शिलान्यास; जानें इस पार्क की विशेषता

Wed, 06 Aug 2025 04:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Aug 2025 04:14 PM IST
सार

रुद्रावनम पार्क की परिकल्पना बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने की। उन्होंने अपनी टीम के साथ वास्तुविद सुमित अग्रवाल से डिजाइनिंग कराई। मुख्यमंत्री के द्वारा शिलान्यास के बाद इस पार्क को धरातल पर उतारा जाएगा।

विज्ञापन
CM Yogi gifted Rudravanam park to Bareilly in the month of Sawan
रुद्रावनम पार्क का मॉडल - फोटो : बीडीए

विस्तार

सावन माह में नाथनगरी बरेली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान शिव को समर्पित रुद्रावनम पार्क की सौगात दी। बुधवार को बरेली दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने रुद्रावनम का शिलान्यास किया। ग्रेटर बरेली में प्रस्तावित रुद्रावनम में भगवान शिव की कांस्य की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पार्क में एक सरोवर भी बनेगा। भक्तिभरी धुनों के बीच लेजर लाइटिंग और म्यूजिकल फाउंटेन पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। 

विज्ञापन


रुद्रावनम की परिकल्पना बीडीए के उपाध्यक्ष मनिकंडन ए. ने की। उन्होंने अपनी टीम के साथ वास्तुविद सुमित अग्रवाल से इसकी डिजाइनिंग कराई। बीडीए उपाध्यक्ष ने रुद्रावनम के प्रस्तावित मॉडल को मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री को इस परियोजना की पूरी जानकारी दी। बताया कि रुद्रावनम में भगवान शिव की विशाल कांस्य प्रतिमा स्थापित होगी। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के फाउंटेन के साथ-साथ रंग बिरंगी लाइट व म्यूजिकल फाउंटेन भी होगा, जिसमें वैदिक मंत्रोचार भी होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- CM Yogi Bareilly Visit: सीएम योगी बोले- 2017 से पहले नौकरियों की होती थी डकैती, चाचा-बबुआ करते थे वसूली
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसरोवर नाम से बनेगा सरोवर 
इस परियोजना में मानसरोवर नाम से एक सरोवर का निर्माण करा जाएगा, जिसके माध्यम से वर्षा का जल संचित होगा। सरोवर में नौकायान के साथ पिकनिक आदि संभव हो सकेगा। शिव की महिमा के बखान के साथ नाथ मंदिरों का इतिहास एवं नाथ कॉरिडोर की फिल्म दिखाने की तैयारी की जा रही है। 

बीडीए उपाध्यक्ष ने कहा कि रामायण वाटिका के बाद रुद्रावनम के विकास से जल्द ही बरेली में आध्यात्मिक एवं धार्मिक पर्यटन का विकास होगा। मुख्यमंत्री योगी ने रुद्रावनम की परियोजना की तारीफ की। जल्द ही गुणवत्तापूर्ण निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। 

रुद्रावनम एक नजर में
  • लागत - 30.75 करोड़
  • स्थान - सेवन सेक्टर ग्रेटर बरेली में होगा निर्माण
  • क्षेत्रफल - 23 एकड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed