फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth from Shishgarh murdered in Gujarat

Bareilly News: शीशगढ़ के युवक की गुजरात में हत्या

Sat, 12 Oct 2024 05:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Youth from Shishgarh murdered in Gujarat
शीशगढ़। कस्बे के युवक की हत्या कर हत्यारे शव नदी में फेंक कर भाग गए। गुजरात में बाल कटिंग की दुकान चलाने बाले शीशगढ़ के युवक की लाश पुलिस को नदी में तैरती हुई मिली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। बरेली में इमरान के शव को गमगीन माहौल में कब्रिस्तान में दफन करा दिया गया।
विज्ञापन

25 वर्षीय इमरान पुत्र अबरार कस्बे के मोहल्ला बिलासपुर बस अड्डे का मूल निवासी है। पिछले कुछ समय से इमरान के परिजन बरेली के अशरफ खान छावनी में मकान बनवा कर रह रहे हैं। इमरान गुजरात में रहकर बाल कटिंग का काम करते थे। उनके माता-पिता गुजरात की ही एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। इमरान पिछले चार दिनों से लापता था। पुलिस को बृहस्पतिवार को उसका शव नदी में तैरता मिला। इमरान तीन बहनों का अकेला भाई था।
विज्ञापन

परिजनों ने अज्ञात द्वारा बेटे की हत्या कर लाश नदी में फेंकने का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed