फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth found positive in Dharatanda in the hour

धौराटांडा में पॉजिटिव मिला युवक घंटे भर में निगेटिव

Sat, 30 May 2020 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Youth found positive in Dharatanda in the hour
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

कारपोरेट लैब की जांच पर फिर उठे सवाल, रिपोर्ट में दर्ज कर दी गलत जानकारी

विज्ञापन
बरेली। कारपोरेट लैब की जांच एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जांच में निगेटिव मिले युवक को पॉजिटिव बताने पर स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। आनन फानन में अफसरों ने संक्रमित बताए गए युवक को एलवन कोविड अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी भी शुरू कर दी। करीब घंटे भर बाद पता चला कि जो जानकारी लैब से मिली थी वह गलत थी। मामले पर स्वास्थ्य विभाग ने कारपोरेट लैब को नोटिस जारी किया है।
जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे बताया कि कारपोरेट लैब की जांच में धौराटांडा का एक युवक संक्रमित मिला है। जिसे ऑपरेशन कराना था, लिहाजा उसके सैंपल की रिपोर्ट जरूरी थी। लैब से शुक्रवार को रात मिली रिपोर्ट में उसे पॉजिटिव बताया गया था। इस बाबत युवक को एल वन कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट किए जाने के निर्देश दे दिए गए थे। युवक का सैंपल संबंधी जानकारी के लिए आईडीएसपी के डीडीएम संजय कुमार ने लैब के संचालक को कॉल की। पता चला कि युवक संक्रमित नहीं है। उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव है मगर, ऑनलाइन पोर्टल पर डाटा गलत दर्ज हो गया है। मामले की जानकारी होने के बाद रात करीब साढ़े नौ बजे एसीएमओ ने रिपोर्ट निगेटिव आने की पुष्टि की। साथ ही, कारपोरेट लैब की इस खामी पर नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट पॉजिटिव बताने पर मच गया हड़कंप

धौराटांडा के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव बताए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने युवक को आइसोलेट किए जाने के साथ ही, इलाके को सैनिटाइज और हॉटस्पॉट आदि बनाए जाने की तैयारी भी शुरू कर दी थी। इसकी जानकारी होने पर इलाके में हड़कंप मच गया। बताते हैं कि हॉटस्पॉट में सख्ती की जानकारी होने पर लोग जरूरत के सामान खरीदने दुकानों पर उमड़ पड़े। इससे अफरातफरी का माहौल भी कुछ देर तक बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित डॉक्टर के परिजन समेत 86 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव

शुक्रवार की देर शाम आईवीआरआई से मिली 86 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अफसरों ने राहत की सांस ली है। इसमें रामपुर गार्डन के संक्रमित डॉक्टर की पत्नी, बेटी समेत दिवंगत डॉक्टर रितेश की पत्नी के सैंपल की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है। लिहाजा, निजी मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन संक्रमित डॉक्टर के परिजन को अब होम क्वारंटीन किए जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आने पर आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजेश अग्रवाल, सचिव डॉ. राजीव गोयल, उपाध्यक्ष डॉ. विनोद पागरानी व आईएमए के अन्य पदाधिकारी और सदस्यों ने खुशी जाहिर की है।

11263 लोगों की हुई जांच, 48 सैंपल लिए

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को शहर के दोनों हॉटस्पॉट एरिया में 42 टीमों ने सघन अभियान चलाकर 2108 घरों के 11263 लोगों की जांच की। इसमें कोई भी संदिग्ध संक्रमित नहीं मिला। वहीं, तीन सौ बेड में चल रही स्क्रीनिंग में दो टीम ने 344 संदिग्ध रोगियों की स्क्रीनिंग की और 38 सैंपल लिए। दूसरी ओर, एमएमयू की टीम ने हरुनगला शेल्टर होम, जय नारायण कॉलेज फरीदपुर, स्वामी दयानंद कॉलेज मीरगंज और महिला अस्पताल में 10 सैंपल लिए। जिन्हें जांच के लिए शनिवार को आईवीआरआई भेजा जाएगा।

पुष्पवर्षा कर कोरोना को मात देने वाले संक्रमितों की हुई विदाई

बरेली। एसआरएमएस कोविड लेवल-2 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती सिरौली के संक्रमित युवक के पिता, पीलीभीत मरोरी चंदोई के बुजुर्ग और मीरगंज के 108 एंबुलेंस के ईएमटी की क्रमिक तीन रिपोर्ट निगेटिव आने पर शुक्रवार को उन्हें डिस्चार्ज किया गया। इससे पहले एसआरएमएस की ओर से कोरोना को मात देने पर सभी पर पुष्पवर्षा की गई। सिरौली के संक्रमित के पिता 17 मई, पीलीभीत के बुजुर्ग 19 मई और ईएमटी भी 17 मई को संक्रमित मिलने पर उन्हें लेवल-2 के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। संक्रमण से मुक्त होने के बाद तीनों ने ही अस्पताल में मिले इलाज और खानपान की व्यवस्था को बेहतर बताया है। वहीं, ईद पर मिले तोहफों को हमेशा याद रखने की बात कही। इस दौरान मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ.अशोक गुप्ता, मैनेजर पेशेंट केयर आईए खान, डॉ. शिवानी, सिस्टर शशि, हर्षवर्धन सहित कई लोग मौजूद रहे। ब्यूरो

रामपुर गार्डन में पास धारकों को भी हो रही दिक्कत

बरेली। डॉक्टर में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद हॉटस्पॉटबने रामपुर गार्डन में प्रशासन और पुलिस की सख्ती लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। शुक्रवार को पास धारकों को भी आवागमन की अनुमति नहीं मिलने पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने प्रशासन के पास को दरकिनार किए जाने के बाद कड़ी नाराजगी जताई है। साथ ही, प्रशासन से पास धारकों को राहत देने की मांग की हैद्घ
पूर्व मेयर राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि उन्हें प्रशासन से पास जारी हुआ है बावजूद इसके शुक्रवार को जब वह हॉटस्पॉट एरिया से होकर बाहर जाने लगे तो उन्हें रोक दिया गया। बताया कि वे बेहद जरूरी काम से बाहर जा रहे थे, जिसकी जानकारी उन्होंने पुलिसकर्मियों को भी दी। मगर, उन्होंने एक न सुनी। इस पर उन्होंने कोतवाल को फोन लगाया वह व्यस्त बताता रहा। जिसके बाद वे घर लौटे और जरूरतमंदों को हो रही परेशानी के बाबत डीएम से शिकायत करने की बात कही है। दूसरी ओर, रामपुर गार्डन के रहने वाले अनूप अग्रवाल, चिन्मय और शुभांशी ने भी सख्ती के चलते जरूरत के सामान मिलने में भी हो रही समस्या की जानकारी अमर उजाला को कॉल करके बताई। उनका कहना था कि संक्रमण की वजह बने अस्पतालों को भी बंद कराया जाए। ब्यूरो

एरिया के लोगों ने अमर उजालाको हो रही समस्या बताई,साथही,प्रशासनसे पास धारकों को राहत देनेकी मांग की है,उनकाकहना है कि हालत यह है कि जरूरतके सामान तक नहीं मिल रहे हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed