फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth FC defeated Jhumka City FC 3-0

Bareilly News: यूथ एफसी ने झुमका सिटी एफसी को 3-0 से किया पराजित

Sun, 14 Sep 2025 06:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Youth FC defeated Jhumka City FC 3-0
बरेली। बरेली जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग में शनिवार को यूथ एफसी ने झुमका सिटी एफसी को 3-0 से हराया। एकतरफा मुकाबले में ज्यादातर समय यूथ एफसी के खिलाड़ी शामिल रहे।
विज्ञापन

मैच के 11वें मिनट में हर्षित शाही व संदीप भगत ने बेहतरीन मूव बनाया। संदीप के पास पर हर्षित ने गेंद को गोलपोस्ट में धकेलकर यूथ एफसी का खाता खोला। कुछ देर बाद झुमका सिटी एफसी के अरविंद शर्मा ने 20 गज का बेहतरीन शॉट लगाया, लेकिन यूथ के गोलकीपर ने इसे रोक लिया। 28वें मिनट में यूथ एफसी के सास्वत ने दो खिलाड़ियों को छकाकर गोल किया। इसके साथ ही यूथ एफसी की बढ़त 2-0 हो गई।
विज्ञापन

जल्द ही तीसरा गोल करने में भी यूथ एफसी के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। इस अवसर पर मुश्ताक अली, रितिक तिवारी, लवी रॉबिंसन उपस्थित रहे। महेश चंद, सुखलाल, पुनीत, ने रेफरी की भूमिका निभाई। सचिव मून रॉबिंसन ने बताया कि रविवार को दिन का पहला मुकाबला झुमका सिटी एफसी व अननोन एफसी के मध्य खेला जाएगा। वहीं दूसरा मुकाबला यूथ एफसी व मेडिको एफसी के बीच होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed