फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth, farmers, traders, unemployed all eyes on Congress: Aaron

युवा, किसान, व्यापारी, बेरोजगार सभी की नजर कांग्रेस पर : ऐरन

Wed, 29 Dec 2021 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Youth, farmers, traders, unemployed all eyes on Congress: Aaron
सम्मेलन को संबोधित करते वक्ता, साथ में मौजूद प्रवीण सिंह एेरन।
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हुई प्रतिज्ञा सम्मेलन सभा, पार्टी ध्वज फहराया गया
विज्ञापन

बरेली। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि कांग्रेस का बलिदानी इतिहास स्वर्ण अक्षरों से लिखा है। कांग्रेस सभी वर्ग, धर्म, जातियों को सम्मान देते हुए विकास की बात करती है। भाजपा के झूठ और जुमलों से जनता ऊब चुकी है। आज युवा, किसान, व्यापारी, बेरोजगार सभी की नजर कांग्रेस पर है।
ऐरन कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मंगलवार को नेहरू युवा केंद्र में आयोजित कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की एतिहासिक विरासत को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संभाल रहे हैं। उन्होंने मौजूदा हालात पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर शुरू हो चुकी है। विधान सभा चुनाव में युवा, किसान, व्यापारी, उद्योगपति, बेरोजगार सब कांग्रेस के हाथों में सत्ता सौंपने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन

पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि अब तक सबसे ज्यादा सम्मान महिलाओं को सिर्फ कांग्रेस से मिला है। कार्यक्रम में महिलाओं की भीड़ को देखकर उन्होंने नारा लगाया ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि देश की आधी आबादी भी देश को बनाने के लिए घरों से निकल कर अपने हक के लिए संघर्ष में हिस्सा ले। उन्होंने कहा कि आज झूठ, सच को हराने का प्रयास कर रहा है, लेकिन विश्वास है कि सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं। जनता अब भाजपा के छलावे में नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने की। विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप, प्रदेश सचिव एवं शहर प्रभारी अजय सारस्वत सोनी, जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां ने भी सभा को संबोधित किया। संचालन अनुज गंगवार ने किया। पूर्व में सुप्रिया ऐरन, अशफाक सकलैनी और अजय शुक्ला ने झंडारोहण किया। इस मौके पर केबी त्रिपाठी, दीपक वाल्मीकि, केके शर्मा, राज शर्मा, डॉ. चारू मेहरोत्रा, कमलेश ठाकुर, सुचित्रा सिंह, राकेश सक्सेना, महेंद्र सिंह, रामानंद कोली, इंदिरा टंडन, शकुंतला जौहरी, संगीता कौशल, रवि टंडन, कासिम कश्मीरी, प्रो. अलाउद्दीन खान, दिनेश दद्दा, जेसी पालीवाल, मुकेश वाल्मीकि, जिया उर रहमान, योगेश जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed