फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth dies under suspicious circumstances, last rites performed

Bareilly News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, कराया अंतिम संस्कार

Mon, 16 Dec 2024 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, last rites performed
आंवला। संदिग्ध हालात में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना क्षेत्र के बिसौली रोड स्थित एक गांव निवासी 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक का शव गांव के ही दुकान में मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार युवक अविवाहित व नशे का आदी था। कई साल पहले एक दुर्घटना में ट्रेन की चपेट में आने से उसके दोनों पैर कट गए थे। तब से वह गांव में ही एक किराए की दुकान लेकर उसमें मोबाइल रिपेयरिंग का कार्य करता था। युवक अक्सर घर नहीं आता था और रात में दुकान में ही सो जाता था। दो दिन तक जब युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने दुकान में जाकर देखा। दुकान के दरवाजा अंदर से बंद था। ग्रामीणों की मदद से दुकान का दरवाजा खोलकर जब वे अंदर घुसे तो युवक का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed