फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth dies under suspicious circumstances

Bareilly News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Mon, 23 Dec 2024 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances
भमोरा। थाना क्षेत्र के गांव ग्राम कुड्डा में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने हार्टअटैक से मौत होने की बात कही। काफी मनाने के बाद परिजन पोस्टमाॅर्टम कराने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

ग्राम कुड्डा निवासी 28 वर्षीय जितेंद्र पुत्र प्रकाश चाट-पकौड़ी का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। रविवार दोपहर तीन बजे के आसपास वह घर आया, फिर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। पिता प्रकाश ने बताया कि पुत्र जितेंद्र को पहले भी हार्ट अटैक आ चुका था। इसके चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

किसी ने जितेंद्र की हत्या की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव का परीक्षण किया, जिसमें गले पर निशान होने के चलते परिजनों को पोस्टमॉर्टम कराने के लिए कहा, जिस पर पत्नी सरिता, मां कुसुम व पिता प्रकाश के साथ भाई विशाल व राजेंद्र ने हार्टअटैक आने की वजह से मौत की बात कही। जितेंद्र के परिवार में पत्नी सरिता, दो लड़के व दो लड़कियां हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article