{"_id":"667dfeaffab9bf543f08c93b","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-in-mobile-charger-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-102338-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मोबाइल चार्जर में उतरे करंट से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मोबाइल चार्जर में उतरे करंट से युवक की मौत
विज्ञापन
बहेड़ी। मोबाइल फोन को चार्ज करने के लिए प्लग में लगाए जाने के दौरान उतरे करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। मकान के लिंटर की शटरिंग का काम करने वाले गांव इटौआ धुरा निवासी अनिल कुमार (27) गुरुवार सुबह काम पर जाने से पहले अपना मोबाइल फोन चार्ज करने को प्लग में लगा रहे थे। अनिल नंगे पैर थे। चार्जर में आए करंट की चपेट में आकर वह नीचे गिर पड़े। हालत गंभीर देखकर परिजन उन्हें सरकारी अस्पताल पहुंचे, जहां अनिल की मौत हो चुकी थी। मृतक के परिवार में पत्नी हीरा कली और तीन बच्चे हैं। संवाद
करंट की चपेट में आने से गाय की मौत
आंवला। बृहस्पतिवार दोपहर बाद पुरैना तिराहे पर स्वतंत्रता सेनानी पार्क के समीप स्थित ट्रांसफार्मर में दौड रहे करंट की चपेट में आकर एक गाय की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि इस भीड़भाड़ वाले इलाके में करंट की चपेट में कोई बच्चा या राहगीर नहीं आया। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची नगर पालिका की टीम ने गाय के शव को ले जाकर दफन कर दिया। लोगों ने बताया कि बुधवार को भी इसी जगह करंट से एक और गाय की मौत हुई थी, बावजूद बिजली निगम के जिम्मेदारों ने कमियों को दुरुस्त नहीं कराया। संवाद