{"_id":"652a8480316cf4d6440caec6","slug":"youth-dies-after-falling-from-moving-train-in-bareilly-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: ट्रेन के गेट पर खड़ा होना जान पर पड़ा भारी, पोल से टकराकर गिरे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: ट्रेन के गेट पर खड़ा होना जान पर पड़ा भारी, पोल से टकराकर गिरे युवक की मौत
Sat, 14 Oct 2023 05:37 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 14 Oct 2023 05:37 PM IST
सार
चलती ट्रेन के गेट पर खड़े सफर करना एक युवक के लिए मौत का सबब बन गया। पोल से टकराने पर युवक ट्रेन से नीचे गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सीबीगंज इलाके में शुक्रवार शाम ट्रेन से गिरकर हरदोई जिले के युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त के बाद परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
हरदोई के थाना संडीला के गांव जोतपुर निवासी जीतू कन्नौजिया (30) शुक्रवार शाम सियालदह एक्सप्रेस से दिल्ली से घर लौट रहा था। ट्रेन सीबीगंज रेलवे स्टेशन के सामने से गुजरी, तभी वह ट्रेन से नीचे सौ मीटर दूर जाकर गिरा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bareilly: 11 साल की रिद्धिमा की हत्या... प्रेम विवाह करने वाले भाई के ससुर ने की वारदात! वजह चौंकाने वाली
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि जीतू ट्रेन में गेट पर खड़ा था। उसने अपना सिर बाहर निकाला तो वह पोल में टकरा गया। ट्रेन की गति तेज होने से वह वह 100 मीटर दूर जाकर डाउन लाइन पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटनास्थल जीआरपी के अंतर्गत होने पर पंचनामा भरवाया गया। युवक के पास से मिले मोबाइल से उसकी पहचान जीतू कनौजिया के रूप में हुई। उसके परिजनों को फोन पर सूचना दी गई।