{"_id":"6a32fbc3a2651eb469065d01","slug":"young-woman-goes-to-lovers-house-after-he-refuses-to-marry-her-bareilly-news-c-419-1-bd11002-346-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रेमी ने शादी से किया इन्कार तो घर पहुंची युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रेमी ने शादी से किया इन्कार तो घर पहुंची युवती
Thu, 18 Jun 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीशगढ़। प्रेमी के शादी से इन्कार करने पर युवती उसके घर पहुंच गई। सूचना पर गई पुलिस ने युगल को थाने बुलाया। युवती के पिता की तहरीर पर बिलासपुर अड्डा निवासी सवाज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कुछ साल पहले युवती की उसके प्रेमी से मुलाकात हुई। इसके बाद प्रेम प्रसंग हो गया। युवती के मुताबिक, प्रेमी युवक ने शादी का वादा किया। बाद में शादी से इन्कार कर दिया। इससे नाराज युवती मंगलवार को युवक के घर पहुंच गई। घर के दरवाजे पर ताला लगा देखकर उसने वह तोड़ दिया। मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना युवक के परिवार को दी। पुलिस भी सूचना पर पहुंची। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया लेकिन प्रेमी नहीं पहुंचा। रात में पक्षों के बीच पंचायत हुई। युवती प्रेमी संग निकाह पर अड़ी रही लेकिन प्रेमी राजी नहीं हुआ। इसके बाद युवती के पिता ने प्रेमी सवाज के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके युवती को मेडिकल के लिए भेजा है।