{"_id":"5cd9d103bdec2207814888cf","slug":"young-woman-allegation-on-police-constable-for-sexually-assaulted-in-shahjahanpur-asp-investigated","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया की युवती ने सिपाही पर लगाया यौन शोषण का आरोप, एएसपी को सौंपी गई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया की युवती ने सिपाही पर लगाया यौन शोषण का आरोप, एएसपी को सौंपी गई जांच
Wed, 15 May 2019 06:17 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 15 May 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया की युवती ने जिले में तैनात एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने व दो बार गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत एसपी से की गई है। एसपी ने मामले की जांच एएसपी सिटी को सौंपी है।
विज्ञापन
बलिया निवासी युवती ने बताया कि शाहजहांपुर में तैनात सिपाही से उसके छह वर्ष पहले संबंध बन गए थे। इस दौरान उसने भरोसा दिया कि वह उससे शादी कर लेगा और भरोसे के दम पर उसने उससे शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। छह साल तक चले संबंध के बीच उसने जब सिपाही से शादी करने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। इस पर उसने सिपाही को चेतावनी दी कि वह एसपी से मामले की शिकायत कर देगी, इस पर उसने दिसंबर माह में शादी करने की तारीख दी, लेकिन बाद में वह शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह एसपी से मिलने जा रही थी, तो रास्ते में सिपाही ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसने डीजीपी से मामले की शिकायत की। डीजीपी के निर्देश पर युवती ने सोमवार को एसपी को कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर एसपी ने मामले की जांच एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी को सौंप दी है।
विज्ञापन
एएसपी सिटी, दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि, एक युवती द्वारा एसपी को प्रार्थना पत्र दिया गया है। युवती ने जो भी आरोप लगाए हैं, उनकी जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।